Explainer: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर क्यों हो रहा है?

भारत में मुद्रास्फीति लगातार ऊंचे स्तरों पर बनी हुई है
Source : ABPLIVE AI
किसी भी मुद्रा की कीमत बाजार में उस मुद्रा की मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होती है. जब किसी मुद्रा की मांग कम हो जाती है और आपूर्ति ज्यादा होती है, तो उसकी कीमत घटने लगती है.
2024 के दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.81 के स्तर तक गिर गया. यह रुपये के लिए अब तक का सबसे निचला स्तर था और इस गिरावट ने भारतीय मुद्रा बाजार में एक नई चिंता को








