एक्सप्लोरर

कोरोना में हाथ मिलाने से क्यों मना कर रहे हैं डॉक्टर?

कोरोना वायरस का इलाज अब तक नहीं खोजा जा सका है. इसलिए बचाव की एक मात्र तरीका है और डॉक्टरों ने बचाव का जो सबसे बड़ा तरीका बताया है, वो ये है कि किसी से मिलिए तो दूर से नमस्ते करिए, हाथ मत मिलाइए.

चीन के शहर वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रही है. इस वायरस की वजह से अब तक करीब 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और दो लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. संक्रमण न फैले, इसके लिए भारत, इटली, अमेरिका, ब्रिटेन और स्पेन जैसे कई देशों ने अपने-अपने यहां लॉकडाउन घोषित कर रखा है. इसके बाद भी वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है. और इसका संक्रमण न फैले, इसके लिए डॉक्टरों ने बीमारी की शुरुआत में ही जो दो सावधानियां बताई थीं, उनमें से एक था सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरा था हाथ न मिलाना.

डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना इंसानों से इंसानों में फैल रहा है. और इसलिए इंसानों के सोशल डिस्टेंसिंग की बात की जा रही है. लेकिन अगर कोई आदमी किसी मजबूरी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग न भी कर रहा हो और उसे लोगों से मिलना पड़ रहा हो, तो उसे हाथ नहीं मिलाना चाहिए. क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. कैसे, उसे एक उदाहण से समझते हैं.

मान लीजिए कि कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन उसे पता नहीं है. उसे छींक आती है. छींकने के दौरान मुंह से या फिर नाक से पानी जैसी कुछ बूंदे निकलती हैं और इनमें कोरोना का वायरस होता ही होता है. अब अगर वो आदमी छींकते वक्त अपना हाथ मुंह पर रखता है और छींकने के बाद हाथ को साबुन से नहीं धोता है. फिर कोई सामान्य आदमी उससे मिलता है और हाथ मिलाता है. और इसके बाद वो सामान्य आदमी अपना हाथ अपने मुंह या नाक पर ले जाता है. और ऐसा करते ही कोरोना का वायरस उसके शरीर में भी अंदर घुस जाता है. और फिर 10-12 दिनों के बाद उस शख्स में कोरोना के लक्षण दिखने लगते हैं. अब वो किसी और से मिलेगा, कोई और उससे हाथ मिलाएगा और फिर संक्रमण की चेन आगे बढ़ती जाएगी.

हाथ न मिलाने से ये चेन टूट सकती है और संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है. क्योंकि अभी तक पूरी दुनिया में संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 80 फीसदी मामलों में संक्रमण छींकने-खांसने के दौरान निकलने वाले ड्रॉपलेट की वजह से ही फैला है. इसलिए डॉक्टरों ने शुरुआती दौर में ही कहा था कि अगर किसी से मिलिए तो हाथ न मिलाइए, उसे नमस्ते करिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget