एक्सप्लोरर

जानिए आज की तारीख में भारत के पांच ऐसे शहर, जहां कोरोना से हाल बेहाल है!

वैसे तो कोरोना की वजह से पूरा देश ही परेशान है और लॉकडाउन में है. फिर भी देश के पांच ऐसे बड़े शहर हैं, जहां स्थितियां बेहद खराब हैं.

कोरोना से हाल बेहाल है. देश ही नहीं, दुनिया का भी. महामारी अब दुनिया के 187 देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है. इसमें अपना भी देश है, जहां अब तक 1301 लोगों की मौत हो चुकी है. 39980 मामले सामने आए हैं और 10632 लोग ठीक होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं. पूरे देश में फिलहाल कोरोना के कुल 28046 ऐक्टिव केस हैं और हर रोज इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य के हिसाब से सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली की ही है, जहां पर सबसे ज्यादा केस हैं.

शहर के लिहाज से सबसे ज्यादा खराब हालत मुंबई की है. मुंबई में अब तक कोरोना पॉजिटिव कुल 8359 केस सामने आ चुके हैं. इनमें अब भी 6746 ऐक्टिव केस हैं. जबकि पूरे महाराष्ट्र में ऐक्टिव केस 9775 हैं. शहर के हिसाब से मुंबई के बाद सबसे ज्यादा खराब हालत अहमदाबाद की है. पूरे गुजरात में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 5054 का है, जिनमें से अकेले अहमदाबाद में 3543 केस सामने आ चुके हैं.

तीसरे नंबर पर है महाराष्ट्र का शहर पुणे, जहां अब तक 1980 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 103 की मौत हो चुकी है और 413 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. पुणे में कुल ऐक्टिव केस की संख्या फिलहाल 1464 है. खराब हलात वाले शहरों में अगला नंबर इंदौर का है. वहां कोरोना के कुल 1568 मामले सामने आए हैं. मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल केस 2846 हैं और आधे से ज्यादा मामले अकेले एक शहर इंदौर के ही हैं. इसके अलावा राजस्थान के जयपुर शहर में भी कोरोना पॉजिटिव 900 से ज्यादा केस सामने आए हैं.

इन पांच सबसे खराब हालात वाले शहरों के अलावा महाराष्ट्र के थाणे में भी स्थितियां ठीक नहीं हैं. वहां पर कुल 867 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. थाणे महाराष्ट्र का तीसरा सबसे प्रभावित जिला और देश का छठा सबसे प्रभावित जिला है, जहां पर कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इन जिलों के अलावा दिल्ली का सेंट्रल दिल्ली जिला और नई दिल्ली जिला भी कोरोना से भयंकर रूप से प्रभावित है और रेड जोन में है. वहीं चेन्नई, सूरत और हैदराबाद की भी हालत लगातार खराब हो रही है और वहां पर आंकड़ों में इजाफा हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget