एक्सप्लोरर

Explained : देश के वो 9 शहर, जहां कोरोना से हुईं दो तिहाई से भी ज्यादा मौतें!

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है. वहीं पूरे देश में कोरोना से हुई मौतों में से दो तिहाई से ज्यादा मौतें सिर्फ 9 शहरों में हुई हैं. वहीं 1000 से ज्यादा मौतों के लिए देश के सिर्फ 14 शहर जिम्मेदार हैं.

कोरोना की वजह से अब तक कुल 1373 लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़ा पूरे देश का है, जिसमें कुल 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं. इनमें भी कई राज्य ऐसे हैं, जहां मौतों का आंकड़ा 500 के पार है. वहीं कई ऐसे भी राज्य हैं, जहां कोरोना की वजह से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है. लेकिन अगर बात शहरों के लिहाज से करें तो इन 1373 मौतों में से दो तिहाई से ज्यादा मौतों के लिए सिर्फ और सिर्फ 13 शहर जिम्मेदार हैं. आधे से ज्यादा मौतें तो सिर्फ चार शहरों में ही हुई हैं,

इनमें सबसे पहला नाम मुंबई का है, जहां अब तक कुल 343 लोगों की मौत हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर है अहमदाबाद, जहां अब तक कुल 208 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं महाराष्ट्र के एक और शहर पुणे में अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद नंबर आता है इंदौर का, जहां अब तक कुल 76 लोगों की मौत हुई है. चार शहरों का ये कुल आंकड़ा 733 तक पहुंचता है जो कोरोना की वजह से हुई कुल मौतों का आधे से भी ज्यादा है.

अगर बात दिल्ली की हो तो ये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है. इसके आसपास गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुडगांव जैसे शहर हैं. इनमें और दिल्ली में कोई अंतर नहीं है. लिहाजा अगर कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को देखें तो दिल्ली-एनसीआर में अब तक कुल 67 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अकेले दिल्ली में 64 लोगों की मौत हुई है. कोरोना की वजह से अकेले जयपुर शहर में कुल 40 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

वहीं गुजरात के एक और शहर सूरत और मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन में 30-30 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है. गुजरात के ही शहर वडोदरा में अब तक कुल 25 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं. ये वो 9 शहर हैं, जिनमें कोरोना की वजह से पूरे देश की दो तिहाई से भी ज्यादा मौतें हुई हैं. इन 9 शहरों को मिलाकर कुल 925 लोगों की मौत हुई है.

इसके अलावा तेलंगाना के हैदराबाद में अब तक वायरस की चपेट में आकर 21 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं महाराष्ट्र के एक और शहर थाणे में वायरस ने 20 लोगों की जान ली है. चेन्नई ने अब तक इस वायरस की वजह से 17 मौतें देखी हैं. वहीं मध्यप्रदेश के एक और शहर भोपाल में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में आगरा वो शहर है, जहां यूपी में सर्वाधिक 14 मौतें हुई हैं. इन सभी आंकड़ों को मिला दें, तो भारत में हुई कुल मौतों में से 1000 से ज्यादा मौतें सिर्फ इन्हीं 14 शहरों में हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget