एक्सप्लोरर

Explained : भारत में हर दिन नए रिकॉर्ड की ओर कैसे बढ़ रहे कोरोना के मामले?

भारत में लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आनी चाहिए थी. लेकिन एक महीने के लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और अब बढ़ोतरी रिकॉर्ड स्तर पर हो रही है.

भारत में लॉकडाउन हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इस दौरान भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 26,917 तक पहुंच गई है. इनमें से 5,913 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 826 लोगों की मौत हो चुकी है. 20,177 लोग अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं. लेकिन हर आने वाले दिन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या एक नए रिकॉर्ड तक पहुंच जा रही है. पिछले एक हफ्ते के दौरान ये पांचवी बार है, जब 24 घंटे के दौरान बढ़ने वाले कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

26 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के कुल 1975 नए मामले सामने आए हैं. ये पिछले एक हफ्ते के दौरान एक दिन में कोरोना के मरीजों की बढ़ी हुई रिकॉर्ड संख्या है. इससे पहले 25 अप्रैल को एक दिन में 1808 नए केस सामने आए थे और ये भी एक रिकॉर्ड था. इससे पहले 23 अप्रैल को भी देश में 1697 केस आए थे और उस दिन तक ये आंकड़ा भी एक रिकॉर्ड था कि एक दिन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है.

25 अप्रैल की शाम तक भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 26,180 थी. इसमें 24 घंटे के दौरान 1808 मरीजों का इजाफा हुआ था और इसमें भी सबसे ज्यादा योगदान दो राज्यों का था महाराष्ट्र और गुजरात. 25 अप्रैल को महाराष्ट्र में 811 नए मामले सामने आए. महाराष्ट्र में कोरोना के इतने मामले एक साथ किसी भी दिन रिपोर्ट नहीं किए गए थे. इस आंकड़े के आने के बाद महाराष्ट्र की कुल संख्या 7,628 तक पहुंच गई थी, जिनमें से 1,076 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए थे. 26 अप्रैल को महाराष्ट्र में फिर से 440 नए केस सामने आ गए और कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 8068 हो गई है.

गुजरात की भी स्थिति ऐसी ही है. 25 अप्रैल को गुजरात में 246 नए केस आए और इसके साथ ही गुजरात में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 3,061 तक पहुंच गया. अगर महाराष्ट्र और गुजरात के इन आंकड़ों को देखें तो ये साफ है कि महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले एक हफ्ते के दौरान कोरोना के केस दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं. महाराष्ट्र में एक हफ्ते में कोरोना के मरीजों की संख्या 109 फीसदी बढ़ी है तो गुजरात में इस वायरस के मरीजों की संख्या 122 फीसदी तक बढ़ी है.

हालांकि इसी देश में ऐसे भी राज्य हैं, जहां पिछले कुछ दिनों में एक भी नया केस नहीं आया है. वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं, जहां पिछले कुछ दिनों में एक या दो केस आए हैं और वहां पर अब भी कुल आंकड़ा 100 से नीचे का है. उदाहरण के लिए गोवा, मणिपुर, मिजोरम, लद्दाख और अंडमान-निकोबार में पिछले कुछ दिनों में एक भी नया केस नहीं आया है. वहीं हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पिछले कुछ दिनों में बेहद कम केस सामने आए हैं और इन राज्यों का आंकड़ा अब भी 100 से नीचे बना हुआ है.

वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं, जिनमें हर रोज कोरोना संक्रमितों की बढ़ने वाली संख्या का 70 से 80 फीसदी हिस्सा है. पंजाब और हरियाणा में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन संख्या इतनी ज्यादा नहीं है कि कुछ अप्रत्याशित हो. लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात में जिस तरह से संख्या बढ़ रही है और बिहार जिस तरह से कोरोना को कंट्रोल करने में असफल हो रहा है, उससे आने वाले दिन कितने मुश्किल होंगे, कोई नहीं बता सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget