एक्सप्लोरर

Explained : 20 लाख करोड़ रुपये कितना होता है, आखिर इस मोटी रकम को कैसे समझ सकते हैं?

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से चल रही जंग को लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है. ये बड़ी रकम है, लेकिन कितनी बड़ी, इसे कुछ उदाहरणों से समझने की कोशिश करते हैं.

आपने एबीपी न्यूज़ पर एक वीडियो देखा होगा, जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से एक सवाल किया था कि पांच ट्रिलियन में कितने ज़ीरो होते हैं. पूरे देश-दुनिया के सोशल मीडिया पर उस सवाल की खूब चर्चा हुई थी. गौरव वल्लभ ने बताया भी था कि ट्रिलियन में एक पर 12 जीरो होते हैं. अब ऐसा ही सवाल एक बार फिर है कि पीएम मोदी ने कोरोना के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया है. लेकिन इस 20 लाख करोड़ रुपये में कितने जीरो होते हैं.

तो 20 लाख करोड़ रुपये में 2 पर 13 ज़ीरो लगेंगे. यानि कि पीएम मोदी ने फिलहाल 20 ट्रिलियन के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है. अब ये होता कितना है, इसे समझते हैं. तो भारत का कुल सकल घरेलू उत्पाद यानि कि जीडीपी है करीब 2.71 ट्रिलियन. अब प्रधानमंत्री ने जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है, वो इस रकम का 10 फीसदी से थोड़ा ज्यादा ही होता है. इसे थोड़ा और आसान करने की कोशिश करते हैं.

# भारत सरकार ने साल 2019-20 में टैक्स रेवेन्यू औऱ नॉन टैक्स रेवेन्यू के जरिए 18.45 लाख करोड़ रुपये की कुल आमदनी की थी. ये आर्थिक पैकेज सरकार की एक साल की कुल आमदनी से भी ज्यादा है.

# भारत सरकार ने साल 2020-21 के लिए बजट में सकल कर राजस्व के तौर पर 2,423,020 करोड़ रुपये के सकल कर राजस्व का अनुमान लगाया था. आर्थिक पैकेज इससे थोड़ा ही कम है. हालांकि कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन को देखने के बाद ये साफ है कि केंद्र सरकार उतना सकल कर राजस्व नहीं वसूल कर पाएगी, जितना उसने बजट में अनुमान लगाया था.

# केंद्र सरकार ने साल 2020-21 के बजट में कुल 3,042,230 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है. यानि कि जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा हुई है, उसकी करीब डेढ़ गुनी ज्यादा रकम. अब इस खर्च में 20 लाख करोड़ रुपये का खर्च और बढ़ गया है, क्योंकि केंद्र की ओर से कोरोना से लड़ने के लिए इस पैसे की ज़रूरत है.

# मोदी सरकार का ये राहत पैकेज भारत सरकार के स्वास्थ्य बजट का करीब 30 गुना और भारत के रक्षा बजट का करीब 6 गुना है. भारत का स्वास्थ्य बजट करीब 69 हजार करोड़ रुपये है, जबकि रक्षा बजट करीब 3,05,296 करोड़ रुपये है. राज्यों के हिसाब से सबसे बड़ा बजट उत्तर प्रदेश का होता है. पीएम मोदी का ये आर्थिक पैकेज उत्तर प्रदेश के कुल बजट का चार गुने से थोड़ा ही कम है. यूपी का कुल बजट करीब 5.12 लाख करोड़ है.

# भारत के सबसे अमीर आदमी हैं मुकेश अंबानी. उनकी कुल संपत्ति है करीब चार लाख करोड़ रुपये. प्रधानमंत्री ने जिस राहत पैकेज का ऐलान किया, वो राहत पैकेज मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का करीब पांच गुना है. दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस की कुल संपत्ति की तुलना में पीएम मोदी का राहत पैकेज करीब ढाई गुना ज्यादा है.

# अगर तुलना पाकिस्तान के बजट से करें तो भारत का ये आर्थिक पैकेज पाकिस्तान जैसे देश के कुल बजट का करीब 6 गुना ज्यादा है. पाकिस्तान सरकार ने साल 2019-20 में करीब 3.30 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था.

अब आपको शायद इस बात का अंदाजा हो गया होगा कि ये रकम कितनी बड़ी है. हालांकि प्रधानमंत्री ने एक बात और साफ की है. वो ये है इस 20 लाख करोड़ रुपये में केंद्र सरकार की ओर से पहले से की गई घोषणाएं, रिजर्व बैंक की ओर से की गई घोषणाएं और 12 मई को किए गए ऐलान सब शामिल हैं. 20 लाख करोड़ का ऐलान अकेले 12 मई को ही नहीं किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget