एक्सप्लोरर

Explained: DA बढ़ा, पर सैलरी कितनी बढ़ी? जानिए- अगर किसी की सैलरी 50 हजार है तो महीने की तनख्वाह कितनी बढ़ जाएगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जुलाई से डीए और डीआर की तीन किस्तों को बहाल करने की मंजूरी दे दी है. सरकार के इस कदम से 48.34 लाख कर्मचारियों और 65.26 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है. महंगाई भत्ते की दर को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी डेढ़ साल बाद की गयी है और इससे केंद्र सरकार के करीब 1.14 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फायदा होगा. डीए और डीआर में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 34,401 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. 

केंद्रीय कर्मचारियों की महीने की तनख्वाह कितनी बढ़ेगी
अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. अब ये भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलेरी 20 हजार रुपये है तो अभी 17 फीसदी के हिसाब से 3400 रुपये प्रति महीना डीए मिल रहा है. अब ये डीए बढ़कर 5600 रुपये हो जाएगा. यानी कि महीने की सैलेरी में 2200 रुपये का इजाफा होगा. इसी तरह अगर बेसिक सैलेरी 50 हजार रुपये महीना है तो डीए 8500 रुपये से बढ़कर 14,000 रुपये हो जाएगा. यानी कि महीने में 5500 रुपये ज्यादा मिलेंगे. यह गणना 1 जुलाई से लागू होगी.

जुलाई 2021 से बढ़ा हुआ DA-DR मिलेगा
कोविड महामारी के मद्देनजर सरकार ने डीए और डीआर की तीन अतिरिक्त किस्तों को रोक लिया था. ये किस्तें एक जनवरी 2020, एक जुलाई, 2020 और एक जनवरी 2021 से बकाया थीं. इस बार बकाये का भुगतान नहीं किया जाएगा क्योंकि एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि के लिए डीए/डीआर दर मूल वेतन/पेंशन पर 17 फीसदी की दर पर बनी रहेगी. डीए और डीआर की बढ़ी दर का जुलाई 2021 से भुगतान किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जुलाई से डीए और डीआर की तीन किस्तों को बहाल करने की मंजूरी दे दी है. महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण राजकोष पर वित्त वर्ष 2021-22 (जुलाई 2021 से फरवरी 2022 तक आठ महीने की अवधि के लिए) में 22,934.56 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा और प्रति वर्ष 34,401.84 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-
Corona Update: कोरोना के 41 हजार से ज्यादा नए मरीज आए, जानिए- राज्यों में संक्रमण की स्थिति

Vaccination Update: देशभर में 39 करोड़ टीके लगे, जानिए- कौन-सा राज्य है अव्वल, टॉप-10 राज्यों की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget