एक्सप्लोरर

क्या कोरोना वायरस की वजह से दिमाग पर भी पड़ता है असर?

जैसे-जैसे कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, हर रोज इसके नए-नए लक्षण सामने आते जा रहे हैं. अब एक रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस इंसान के दिमाग पर भी गंभीर असर डालता है.

दुनिया का कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक फिलहाल ये ठीक-ठीक दावा नहीं कर सकता है कि कोरोना वायरस का शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता है. जैसे-जैसे इस वायरस का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, इसके नए-नए लक्षण सामने आते जा रहे हैं. शुरुआत में तो कोरोना के लक्षणों में सूखी खांसी, तेज बुखार, शरीर में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सामने आए थे. बाद में ये भी पता चला कि कोरोना की वजह से सूंघने की क्षमता पर भी असर पड़ता है. मरीज के सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ता है. और अब ये बात सामने आई है कि कोरोना वायरस दिमाग पर भी असर कर रहा है.

इस बात की पुष्टि की है वुहान के शोधकर्ताओं ने. वुहान ही वो शहर है, जहां पर पहली बार कोरोना का मरीज पाया गया था. इन शोधकर्ताओं की ओर से अमेरिका की मंथली मैग्जीन ज़मा न्यूरोलॉजी में इस रिसर्च को लेकर एक आर्टिकल लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना से पीड़ित मरीज का दिमाग भी असामान्य व्यवहार करता दिख रहा है. इन शोधकर्ताओं ने 16 जनवरी से 19 फरवरी के बीच कोरोना से पीड़ित 214 लोगों पर रिसर्च की है और उसके आधार पर इस नतीजे पर पहुंचे हैं. रिसर्चर्स ने कोरोना की वजह से दिमाग पर पड़ने वाले प्रभाव को भी तीन हिस्सों में बांटा है. पहला हिस्सा वो है, जिसमें मरीज को सिरदर्द करता है और वो आंशिक तौर पर अपने शरीर पर नियंत्रण खो देता है. दूसरा हिस्सा वो है, जिसमें मरीज पूरी तरह से अपने शरीर पर नियंत्रण खो देता है. तीसरा हिस्सा वो है, जिसमें मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देखने में परेशानी, खाने का स्वाद न समझ आना, सूंघने में परेशानी और नसों के साथ ही खोपड़ी में दर्द की शिकायत करता है.

कोरोना की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से कुछ की अटॉप्सी रिपोर्ट में भी दिमाग के उत्तकों में दिक्कत होने की बात सामने आई है. रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि कोरोना की वजह से दिमाग को क्षति पहुंचने में दो से तीन हफ्ते का वक्त लगता है. हालांकि रिसर्चर्स ने ये साफ किया है कि अगर किसी पेशेंट को पहले से न्यूरो की कोई बीमारी हो और अब उसे कोरोना हो गया है, तो उसे खास देखभाल की ज़रूरत है. रही बात दुनिया के दूसरे रिसर्चर्स की, तो जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, इटली और हॉलैंड में भी कोरोना के मरीजों के दिमाग पर वायरस ने असर किया है. और ऐसे मरीजों के साथ खास बात ये है कि इनमें बुखार या कफ जैसे लक्षण नहीं दिख रहे हैं. और ये एक चिंता की बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget