एक्सप्लोरर

सिगरेट पीने वालों को कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा!

सिगरेट पीने वालों या फिर किसी भी तरह के तंबाकू प्रोडक्ट का सेवन करने वालों में कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है.

यूं तो कोराना वायरस से संक्रमण का खतरा हर खास और आम आदमी को है. लेकिन अब एक नई रिसर्च में ये दावा किया गया है कि जो लोग ज्यादा सिगरेट पीते हैं, कोरोना की वजह से उनकी मौत का खतरा 14 गुना तक बढ़ जाता है.

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक टर्किश एंटी एडिक्शन ग्रुप के अगुवा प्रोफेसर मुकाहित ऑजतुर्क ने कहा है कि अगर किसी सिगरेट पीने वाले को कोरोना के संक्रमण से बचना है, तो उसे तुरंत ही सिगरेट छोड़ देनी चाहिए. उनका दावा है कि तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पाद कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ा देते हैं, इसलिए इनसे दूर रहकर हम कोरोना के खतरे को थोड़ा कम कर सकते हैं. ऑजतुर्क का मानना है कि सिगरेट पीने से इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है और कोरोना के इलाज के दौरान इसका नकारात्मक असर पड़ता है. उनका कहना है कि अगर आप गाहे-बगाहे भी ऐसे तंबाकू प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, तो वो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है. और एक कमजोर इम्यून सिस्टम के साथ महामारी के दौरान इलाज में देर होती है और ये इलाज को मुश्किल भी बना देता है.

सिगरेट पीने के नुकसान के बारे में ऑजतुर्क ने कहा कि सिगरेट से फेफड़े जाम हो जाते हैं, जिसकी वजह से कफ बाहर नहीं निकल पाता है. और जब कफ फेफड़े में जमा हो जाता है तो उसके साथ वायरस को भी फेफड़े के अंदर रहने का वक्त मिल जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस बात को कह चुका है कि सिगरेट पीने वालों को कोरोना का खतरा ज्यादा है, क्योंकि सिगरेट पीते वक्त हाथ की उंगलियां बार-बार होठों को छूती हैं, जिससे वायरस के हाथ से मुंह तक पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है. चीन के डॉक्टरों की रिसर्च तो यहां तक कहती है कि कोरोना का खतरा बुजुर्गों से ज्यादा उन लोगों को है, जो ज्यादा सिगरेट पीते हैं. ऑजतुर्क का कहना है कि इंसान का शरीर ऐसे बना है कि जिस वक्त से आप सिगरेट पीना छोड़ देते हैं, आपका शरीर खुद से सिगरेट की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करने लगता है.

इसलिए अगर आप भी किसी तरह के तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं तो उसे तुरंत छोड़ दीजिए ताकि आपको कोरोना के संक्रमण का खतरा कम से कम हो. बाकी कोरोना के संक्रमण से बचे रहने के लिए अपने हाथ लगातार धोते रहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करिए और जब बेहद ज़रूरी हो तभी घर से बाहर निकलिए और उस वक्त भी अपने मुंह पर मास्क लगाए रखिए. इन सावधानियों के अलावा दूसरी कोई चीज नहीं है जो दुनिया के किसी भी इंसान को फिलहाल कोरोना के संक्रमण से बचा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget