एक्सप्लोरर

कोरोना के असली गुनहगार हैं देश के ये 62 जिले!

भारत के कुल 736 जिलों में से 274 जिलों में कोरोना के पेशेंट हैं. लेकिन इन 274 में से सिर्फ 62 जिलों ने खुद को लॉकडाउन कर लिया होता, तो स्थितियां शायद दूसरी होतीं.

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 773 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. इसी के साथ भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 5,274 हो गई है. 149 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और 411 लोग बीमारी से ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं.

लेकिन बीमारी बढ़ती ही जा रही है और इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि 21 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ सकता है. यानि कि स्थितियां और ज्यादा खराब हो सकती हैं. लेकिन अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलेगा कि देश के कुल 736 जिलों में से 62 जिले ही ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव है. भारत में कोरोना के करीब 80 फीसदी से भी ज्यादा मरीज इन्हीं 62 जिलों से हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर के 736 जिलों में से 274 जिलों में एक या एक से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पेशेंट पाया गया है. 62 जिले ऐसे हैं, जिनमें कुल कोरोना पॉजिटिव पेशेंट का 80 फीसदी हिस्सा शामिल है. और इसी वजह से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अगर 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म होता भी है तो इन 62 जिलों पर पाबंदियां लागू ही रहेंगी. और ये पाबंदियां लगाई जाएंगी भीलवाड़ा मॉडल की तर्ज पर.

भीलवाड़ा राजस्थान का एक जिला है, जहां पर कोरोना के ज्यादा के पाए गए थे और वो हॉट स्पॉट में तब्दील हो गया था. इसके बाद पूरे भीलवाड़ा जिले को ही सील कर दिया गया था. न तो जिले में बाहर से कोई आ सकता था और न ही जिले से बाहर कोई जा सकता था. नतीजा ये हुआ कि भीलवाड़ा में कोराना कंट्रोल हो गया. अब केंद्र सरकार इसी तर्ज पर सभी 62 जिलों को भी पूरी तरह से सील कर सकती है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 अप्रैल से इसकी शुरुआत भी कर दी है. उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले चिन्हित किए गए हैं, जो कोरोना के लिए हॉट स्पॉट हैं. योगी सरकार ने इन हॉट स्पॉट को पूरी तरह से सील करने का आदेश जारी कर दिया है. इसका मतलब ये है कि अब इन हॉट स्पॉट से अगले आदेश तक न तो कोई बाहर आ सकता है और न ही कोई बाहर से अंदर जा सकता है. दिल्ली में भी 20 इलाकों को सील कर दिया गया है.

अगर देश में प्रभावित जिलों की बात की जाए तो अंडमान निकोबार में 1, आंध्र प्रदेश में 11, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 10, बिहार में 9, चंडीगढ़ में 1, छत्तीसगढ़ में पांच, दिल्ली में 11, गोवा में 2, गुजरात में 13, हरियाणा में 12, हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू-कश्मीर में 11, झारखंड में 3, कर्नाटक में 17, केरल में 14, लद्दाख में 2, मध्य प्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 20, मणिपुर में 2, मिजोरम में 1, ओडिशा में पांच, पुणुचेरी में 2, पंजाब में 9, राजस्थान में 18, तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 23, उत्तर प्रदेश में 27, उत्तराखंड में पांच और पश्चिम बंगाल में 11 जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं.

अब इनमें भी अगर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की बात की जाए तो अंडमान निकोबार का अंडमान जिला, आंध्र प्रदेश का गुंटुर, कृष्णा और नेल्लोर जिला, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दिल्ली में सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट दिल्ली, गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भावनगर और राजकोट, हरियाणा का गुडगांव, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, बांदीपोरा और बारामुला, कर्नाटक में बीबीएमपी, बेंगलुरु शहरी और मैसूर, केरल में कासरगोडा, कन्नूर, एर्नाकुलम, तिरुअनंतपुरम, त्रिशुरू, पत्थनमिट्ठा, मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, सांगली, थाणे और नागपुर, ओडिशा में खुर्दा, पंजाब में नावानशहर और सासनगर, राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा और टोंक, तमिलनाडु में चेन्नई, डिंडिगुल, इरोड, करुर, और कोयंबटूर, तेलंगाना में हैदराबाद, निजामाबाद, वारंगल और करीमनगर, उत्तर प्रदेश में आगरा, नोएडा, लखनऊ, मेरठ और सहारनपुर, उत्तराखंड में देहरादून और पश्चिम बंगाल में कोलकाता कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.

अगर शुरुआत में ही इन 62 जिलों को एक साथ लॉकडाउन कर दिया गया होता तो शायद अभी हालात सुधरने शुरू हो गए होते और हम लॉकडाउन खोलने की कगार पर बढ़ रहे होते. लेकिन अभी के हालात देखकर तो यही लग रहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लॉकडाउन की 21 दिन की मियाद पूरी होने के बाद भी इसे बढ़ा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget