एक्सप्लोरर

जब रात भर अपनी बहन Karisma Kapoor को छिपकर रोते हुए देखती थीं Kareena Kapoor Khan, ऐसा था एक्ट्रेस का हाल

Kareena Kapoor on Karisma Kapoor Struggle: एक थ्रोबैक इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के बॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात की.

Kareena Kapoor on Karisma Kapoor Struggle: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के लिए बॉलीवुड में अपना नाम बनाना कभी आसान नहीं रहा. ये जानकर कई लोगों को हैरानी जरूर होगी. दरअसल, कपूर खानदान में पैदा हुई करिश्मा (Karisma Kapoor) ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष किया था. उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. फिल्म 'प्रेम कैदी' के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने के बाद करिश्मा को बॉक्स ऑफिस पर कई असफलताओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ने करिश्मा को रातोंरात स्टार बना दिया. इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर को पहला फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने 'दिल तो पागल है', 'हम साथ साथ हैं', 'बीवी नंबर 1', 'फिजा' जैसी कई फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा के नक्शेकदम पर चलते हुए साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं एक इंटरव्यू में करीना ने करिश्मा के संघर्ष के दिनों के बारे में बात की. करीना ने कहा था, 'मैंने अपनी बहन को अपनी मां के साथ रातों को बैठे रोते हुए देखा है, यह कहते हुए कि लोग उसे नीचे दिखाते हैं और कहते हैं कि ये कभी कुछ नहीं बन पाएगी. मैं पीछे छिप जाती और उन्हें रोता हुआ देखती थी क्योंकि वे कभी नहीं चाहेंगे कि मैं उस दर्द को देखूं जिससे वे गुजर रही थीं. मैंने बहुत कुछ देखा है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

अपनी बहन को रोते देखकर उन्हें कितना दुख होता था, इस बारे में करीना ने कहा, 'बचपन में मैंने अपनी मां, अपनी बहन के साथ बहुत कुछ देखा है. मैंने उनके साथ उनका जीवन जिया है, उनके दुखों से गुजरी हूं. मैंने अपनी बहन को रातों को रोते हुए देखा है जब वह संघर्ष कर रही थी. इससे मुझे दुख होता था.' करीना ने यह भी बताया कि कैसे करिश्मा के संघर्ष ने उन्हें प्रभावित किया और मजबूत बनाया. बेबो ने कहा, 'इसने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि कितना भी दर्द हो, कितने भी लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हों, मैं इससे लडूंगी क्योंकि मैंने अपनी मां और बहन को उस संघर्ष से गुजरते देखा है और मैं उसके लिए तैयार हूं.'

यह भी पढ़ेंः

Amrita Singh से Karisma Kapoor तक, बॉलीवुड की ये Single Mothers अपनी बेटियों के साथ शेयर करती हैं खास Bond

Bigg Boss OTT Winner: बड़ी दिलचस्प रही Divya Agarwal की शो में Journey, आखिर में ऐसे मारी बाजी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget