एक्सप्लोरर

जब Kapil Sharma ने शराब पीने के बाद मचाया था हंगामा, फ्लाइट में ही सुनील ग्रोवर को मारने लगे थे

Kapil Sharma: 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी का फेवरेट शो है. इस शो में कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर और अली असगर भी कभी काफी अहमियत रखते थे. सुनील ग्रोवर इस शो में गुत्थी के अलावा डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए थे. लेकिन एक वाकये के बाद कपिल शर्मा की टीम बिखर गई थी. सुनील ग्रोवर समेत कई को-स्टार्स ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था.

कॉमेडियन कपिल शर्मा शो में कभी सुनील ग्रोवर, अली असगर समेत कई और स्टार शो के मजबूत पिलर थे. ये पूरी टीम अपने चुटकुलों से दर्शकों को काफी हंसाती और गुदगुदाती थी. लेकिन कपिल शर्मा शो की टीम को न जानें किस की नजर लग गई और ये टीम बिखर कर रह गई. हर किसी के जेहन में अब भी यही सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ था कि कपिल शर्मा शो से सुनील ग्रोवर समेत कई और टीवी स्टार्स ने खुद को अलग कर लिया था.

खाने को लेकर हुआ था झगड़ा

दरअसल ये वाकया  16 मार्च 2017 का है.  कपिल की टीम ऑस्ट्रेलिया से एक शो करके वापस इंडिया लौट रही थी. इसी दौरान सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में झगड़ा हो गया था. बात खाने को लेकर बढ़ी थी. दरअसल कपिल शर्मा उस वक्त नशे में थे. मेलबर्न से फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद केबिन क्रू ने सभी को खाना सर्व किया तो सभी ने खाना शुरू कर दिया. वहीं कपिल शर्मा को उम्मीद थी कि उनकी टीम खाने पर उनका इंतजार करेगी दरअसल उस समय वो शराब पी रहे थे. इसके बाद कपिल ने अपनी टीम से कहा कि जब मैने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोगों ने कैसे खाना खा लिया. उस दौरान कपिल की आवाज काफी तेज हो गई थी. इस पूरे झगड़े के गवाह रहे लोगों ने बताया कि कपिल के इस व्यवहार से उनके को-स्टार इतने असहज हो गए थे कि उन्होंने आधा बचा हुआ खाना क्रू को वापस कर दिया था.

कपिल ने सुनील ग्रोवर को जूता मारा था

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुनील ग्रोवर कपिल के पास पहुंचे और उन्हें शांत करने की कोशिश करने लगे. लेकिन कपिल इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अपना जूता निकाला और सुनाल को दे मारा. इतना ही नहीं उन्होंने सुनील का कॉलर भी पकड़ विया और कई थप्पड जड़ दिए. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उस समय कपिल काफी तेज चित्ला रहे थे और कह रहे थे कि सबका करियर खत्म कर दूंगा. सबको निकाल दूंगा. बाद में सुनील और कपिल के बीच  झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बाकी टीम मेंबर्स को दोनों के बीच बचाव में आगे आना पड़ा था.

जब Kapil Sharma ने शराब पीने के बाद मचाया था हंगामा, फ्लाइट में ही सुनील ग्रोवर को मारने लगे थे

सुनील ने कपिल के शो को कह दिया था अलविदा

 इसी वाकये के बाद  बाद इंडिया आते ही सुनील ने कपिल का शो छोड़कर अपनी राहें जुदा कर ली थीं. कहा जाता है कि सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश भी की थी लेकिन बात नहीं बनी.

जब Kapil Sharma ने शराब पीने के बाद मचाया था हंगामा, फ्लाइट में ही सुनील ग्रोवर को मारने लगे थे

फिलहाल दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं. इस घटना के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल कभी एक साथ मंच पर नहीं देखे गए.

ये भी पढ़ें

मान्यता ने लौटाए संजय दत्त के गिफ्ट किए हुए 100 करोड़ के फ्लैट, ये हैं वजह

Birthday Special: अजय देवगन के साथ Abhishek Bachchan ने पी थी पहली बार शराब, फिर सड़क पर ही सो गए

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget