एक्सप्लोरर

फांसी लगाकर खु्दकुशी करनेवाली टिक टॉकर सिया कक्कड़ जल्द करनेवाली थी म्यूजिक वीडियो में डेब्यू

टिक टॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी सिया कक्कड़ की उम्र महज 17 साल थी. सिया ने कल रात पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मुम्बई: देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान एक और सेलिब्रिटी ने खुदकुशी कर अपनी जिंदगी का खात्मा कर लिया है. टिक टॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी सिया कक्कड़ की उम्र महज 17 साल थी. सिया ने कल रात पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

अब एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानकारी मिली है कि टिक टॉक पर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतनेवाली सिया कक्कड़ जल्द ही म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करनेवाली थी. एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग लॉकडाउन के बाद शुरू होनेवाली थी, जिसे लेकर सिया काफी खुश और उत्साहित थी.

View this post on Instagram
 

And Its TIME to get knocked out by this lethal combination of an Epic Punjabi Song and an enchanting beauty. Watch the King of Desi Hip-Hop Bohemia, soulful singer JS Atwal along with Lola Gomez in the official video of Our Latest Single, "Sharaabi Teri Tor". The Most Awaited Song of 2020 is OUT !! Watch the Video Now. . . . @iambohemia @atwalinsta @lolitaxo__ @mbmusicco @meetbrosofficial @meet_bros_manmeet @harmeet_meetbros @shaxeoriah @urshappyraikoti @jaggisim @desihiphopking @touchblevins @raajeev.r.sharma @itsumitsharma @psycho_marketer @fameexpertz #SharaabiWalk #SharaabiWalkChallenge #SharaabiTeriTor #Bohemia #HipHop #Rap #Punjabi #JsAtwal #HappyRaikoti #intoxicating #MBMusic #sharaab #musicvideo #fameexpertz

A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on

11वीं कक्षा की छात्रा सिया कक्कड़ के इस म्यूजिक वीडियो को मीट ब्रदर्स की म्यूजिक कंपनी 'एमबी म्यूजिक' द्वारा बनाया जानेवाला था. मीट ब्रदर्स के मैनेजर सुमित शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, "सिया हमारे म्यूजिक लेबल के एक गाने 'शराबी तेरी टोर' को पहले से ही अपने टिक टॉक हैंडल के जरिए प्रमोट कर रही थीं. कल ही उन्होंने डांस करते हुए हमारे गाने का एक प्रमोशनल वीडियो भी पोस्ट किया था. सिया के डेब्यू म्यूजिक वीडियो के ऑफर पर हमारी उनकी टीम से बीच-बीच में बात होती रहती थी."

View this post on Instagram
 

1 or 2 ????????????????? #bellaciao #skechers

A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on

इस बीच, एबीपी न्यूज़ ने सिया कक्कड़ के मैनेजर अर्जुन सरीन से भी बात की. उन्होंने एबीपी न्यूज़ को बताया, "सिया को एक्टिंग और डांसिंग का कुछ ज्यादा ही शौक था. कल शाम को ही 6-7 बजे के करीब मेरी सिया से विभिन्न तरह के कैंपेन को लेकर बात हो रही थी. बातचीत के दौरान सिया बिल्कुल सामान्य तरह से बर्ताव कर रही थी. उसकी बातों से मुझे कहीं महसूस नहीं हुआ कि वो किसी तरह के तनाव में है या फिर उसे किसी तरह की कोई परेशानी है. वे एक बेहद सिंपल और अपने काम में फोकस करनेवाली लड़की थी. पता नहीं उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया."

View this post on Instagram
 

Mehbooba☺️????????

A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on

संगीतकार जोड़ी मीट ब्रदर्स ने सिया कक्कड़ की खुदकुशी पर अफसोस जताते हुए कहा, "मौजूदा समय में हम देख रहे हैं कि कई लोग अपनी जान ले रहे है. यह बेहद दुखद है. हम उम्मीद करते हैं कि इस तरह का कदम उठाने से पहले लोग किसी की मदद हासिल करें. इससे भी अधिक दुर्भाग्य की बात ये है कि खुदकुशी करनेवाले शख्स के परिवार को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है, जो एक ऐसा बोझ है कि किसी भी परिवार को न उठाना पड़े तो अच्छा हो."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को भेजी गई धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने की सबक सिखाने की बात
आमिर खान को भेजी गई धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने की सबक सिखाने की बात
दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की 'राका', बजट से लेकर शाहरुख खान के कैमियो पर आया बड़ा अपडेट
दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की 'राका', जानें- कितना है फिल्म का बजट
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget