एक्सप्लोरर

इस एक्टर ने 50 साल की उम्र में किया था सिनेमाजगत में डेब्यू, आज भी याद की जाती है उनकी दमदार एक्टिंग

50 साल की उम्र में फिल्म लाइन में एंट्री मारने वाले हंगल को उनकी उम्र की वजह से ज्यादातर बड़े बुजुर्गों के ही किरदार निभाने को मिले थे.

बॉलीवुड फिल्मों के ए के हंगल को दर्शकों के बीच आज भी याद किया जाता है. ए के हंगल अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 50 साल की उम्र में एंट्री की थी. ए के हंगल को फिल्मों में या यूं कहे 70 से 90 के दशक में ज्यादातर पिता, दादा, चाचा, दोस्त नौकर के किरदारों को निभाने का मौका मिला था. चलिए आपको ए के हंगल से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं. ‘ए के हंगल’ उन अभिनेताओं में से एक थे जो अपने अभिनय के कारण मशहूर हुए. ए के हंगल का पूरा नाम अवतार किशन हंगल था. ए के हंगल का जन्म 1 फरवरी, 1917 को कश्मीरी परिवार में हुआ था. पेशावर से करांची तक ए के हंगल ने अपना बचपन बिताया और फिर हिन्दुस्तान के बंटवारे के समय 1949 में मुम्बई आ गए थे.

ए के हंगल अपने आप को बहुत खुशनसीब मानते थे, क्योंकि उन्हें आजादी की लड़ाई में भाग लेने का अवसर मिला था. इस लड़ाई में ए के हंगल करांची की जेल में भी बंद हुए थे. तीन साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद ए के हंगल साल 1949 में मुंबई लौट आए थे. फिल्मों के साथ-साथ ए के हंगल को नाटक में भी एक्टिंग करने का बहुत शौक़ था. ए के हंगल 18 साल के थे जब उन्होंने नाटकों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. ए के हंगल की पहली फिल्म बासु भट्टाचार्य की 'तीसरी कसम' थी जो कि साल 1966 में रिलीज हुई थी. नमक हराम’, ‘शोले’ और ‘शौकीन’ जैसी फिल्मों में किए गए एके हंगल के अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा. इन्होंने अपने करियर में करीब 225 फिल्मों में काम किया था.

साल 1977 आई फिल्म शोले और आइना ने  ए के हंगल को पहचान दिलाई थी. साल 2006 में ए के हंगल को फिल्मों में अभिनय के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. ए के हंगल ने अपनी पूरी जिंदगी अकेले की बिताई. उनकी पत्नी का निधन काफी पहले हो गया था और उनका एक ही बेटा है. उनका बेटा उनके घर के पास के फ्लैट में रहता था. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने साल 1993 में ए के हंगल की फिल्मों पर बैन लगा दिया था. बाल ठाकरे को ए के हंगल का पाकिस्तान के नेशनल डे पर हिस्सा लेना पसंद नहीं था. ए के हंगल ऐसे अभिनेता थे जिनके अभिनय को सराहने के लिए कुछ फिल्में ही काफी थीं. कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले ए के हंगल का निधन 98 साल की उम्र में 26 अगस्त 2012 को हुआ. 

Ashish Roy से लेकर A.K Hangal तक, तंगहाली में बीता इन सेलेब्स का अंतिम दौर, इलाज तक के लिए नहीं थे पैसे

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
एक्स-वाइफ सीमा सजदेह को देख भावुक हुए सोहेल खान, शादी टूटने को लेकर लिया खुद पर पूरा ब्लेम
एक्स-वाइफ सीमा सजदेह को देख भावुक हुए सोहेल खान, शादी टूटने को लेकर लिया खुद पर पूरा ब्लेम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget