एक्सप्लोरर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा नया ट्विस्ट, जानिए क्या रंग लाएगा कार्तिक-नायार का प्यार

शो की टीआरपी में इजाफा होने की सबसे बड़ी वजह तलाक के बावजूद नायरा और कार्तिक का एक-दूसरे के लिए बना रहने वाला प्यार है.

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले 9 सालों से लगातार दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है. सीरियल में हाल ही के दिनों में आए ट्विस्ट की वजह से शो की टीआरपी में भी जबरदस्त फायदा हुआ है. कुछ समय से टॉप 5 से बाहर चल रहा है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अब रेटिंग्स में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

शो की टीआरपी में इजाफा होने की सबसे बड़ी वजह तलाक के बावजूद नायरा और कार्तिक का एक-दूसरे के लिए बना रहने वाला प्यार है. जिस तरह से मेकर्स कार्तिक और नायरा के प्यार को कहानी में दिखा रहे हैं, वह शो के फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

असल में नायरा और कार्तिक को करीब लाने की वजह भी यही थी. क्योंकि जब मेकर्स ने कार्तिक और नायरा को दूर करने का फैसला किया था, उसके बाद से ही शो की टीआरपी में भारी गिरावट आने लगी.

अब मेकर्स ने शो में जल्द ही एक और नया ट्विस्ट लाने का फैसला कर लिया है. इस ट्विस्ट के बाद नायरा एक बार फिर कार्तिक से अपने प्यार का इजहार करेंगी. इतना ही नहीं कार्तिक और नायरा एक बार फिर साथ आने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देंगे. कार्तिक और नायरा का प्लान है कि वह घरवालों के सामने ही अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें बड़ा झटका दें.

हालांकि कार्तिक और नायरा के लिए सबसे बड़ी मुश्किल सुवर्णा बनेगी. लेकिन अब कार्तिक नायरा को पाने के लिए सुर्वणा से बगावत करने के तैयार हो जाएगा. कार्तिक के इस कदम के बाद सीरियल की कहानी क्या मोड़ लेगी ये जानने के लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget