एक्सप्लोरर

अनुपमा फेम सुधांशु पांडे का जब इंस्टाग्राम हुआ था हैक, रैंडम लिंक क्लिक करना पड़ गया था भारी

सुधांशु पांडे को शो अनुपमा से नेम-फेम मिला था. अब वो नए शो 'दो दुनिया एक दिल' में नजर आने वाले हैं. सुधांशु पांडे ने अब उस घटना के बारे में बताया जब उनका अकाउंस हैक हो गया था.

‘अनुपमा’ के वनराज शाह के रूप में मशहूर एक्टर सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की पुरानी घटना को याद किया. उन्होंने बताया कि रैंडम लिंक पर क्लिक करने की गलती से उन्हें बड़ा सबक मिला.

जब सुधांशु पांडे का अकाउंट हुआ हैक

उन्होंने बताया कि कई साल पहले एक रैंडम लिंक पर क्लिक करने की वजह से उनका अकाउंट कुछ ही सेकंड में हैक हो गया था. सुधांशु ने कहा, 'मैंने एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया और बस कुछ सेकंड में अकाउंट हैक हो गया. उस घटना के बाद मैंने खुद से वादा किया कि अब किसी भी लिंक पर तब तक क्लिक नहीं करूंगा, जब तक मुझे पूरी तरह पता न हो कि वह कहां से आया है और वह असली है या नहीं.'

सुधांशु सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट करते रहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कभी फाइनेंशियल या डिजिटल स्कैम का शिकार नहीं होना पड़ा, लेकिन यह इंस्टाग्राम हैकिंग की घटना उनके लिए बड़ा सबक बन गई. एक्टर ने सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाले हर लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए और हमेशा सतर्क रहना जरूरी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस शोज में नजर आएंगे सुधांशू पांडे

सुधांशु नए शो के 'दो दुनिया एक दिल' में नजर आने वाले हैं. इस शो में वह विक्रम सिंह चौहान और राची शर्मा के साथ काम कर रहे हैं. सुधांशु ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को इसलिए चुना, क्योंकि यहां उनका कैरेक्टर बहुत लेयर्ड और कॉम्प्लेक्स है. उन्होंने कहा, 'हर शो में कुछ कैरेक्टर पॉजिटिव होते हैं, कुछ नेगेटिव. मेरा कैरेक्टर नेगेटिव शेड वाला है, लेकिन ये सीधा-सादा नेगेटिव नहीं है. इसमें कई लेयर्स हैं जो दर्शकों को हैरान करेंगे. मुझे नए किरदारों के जरिए कुछ नया एक्सप्लोर करना और दर्शकों को अनएक्सपेक्टेड मोमेंट्स देना पसंद है."

सुधांशु ने आगे कहा कि उनकी कोशिश हमेशा ऐसे किरदार निभाने की होती है जो यादगार बनें. अगर दर्शक लंबे समय तक कैरेक्टर को याद रखते हैं और उससे जुड़ाव महसूस करते हैं तो ये एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी कामयाबी होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget