एक्सप्लोरर

Video: पत्नी मोनलिसा पर प्यार लुटाते दिखे विक्रांत राजपूत, 7th वेडिंग एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर कर लिखा प्यार भरा नोट

Monalisa-Vikrant Anniversary:मोनालिसा और विक्रांत राजपूत आज अपना शादी की सातवीं सालगिराह मना रहे हैं. ऐसे में विक्रांत ने अपनी वाइफ को विश करने के लिए एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.

Monalisa Vikrant Rajput 7th Wedding Anniversary: भोजपुरी सिनेमा से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली मोनालिसा (Monalisa) की शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के पति विक्रांत राजपूत (Vikrant Rajput) ने उनके लिए एक बेहद प्यारा और रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उसके साथ एक स्पेशल नोट भी लिखा.

विक्रांत ने शेयर किया मोनालिसा के साथ स्पेशल वीडियो

विक्रांत राजपूत ने अपनी लाइफ के इस स्पेशल डे को और स्पेशल बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खूबसूरत वाइफ मोनालिसा एनिवर्सरी विश की. इस वीडियो में विक्रांत ने मोनालिसा के साथ बिताए खास लम्हों को एकसाथ जोड़ा है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वीडियो के साथ लिखा प्यार भरा नोट

विक्रांत के शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत मोनालिसा और विक्रांत की शादी की तस्वीर से होती है. जिसमें दोनों बिग बॉस के घर में दूल्हा-दुल्हन बनकर पोज करते दिखे. वीडियो शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा, “साथ के 16 साल, लेकिन शादी के सात साल. हम साथ बढ़ रहे हैं...कुछ प्यारी यादें...इतने सारे साल...शादी की सालगिरह की तारीखें...काम, प्यार, यात्रा के सुखद पल, और क्या नहीं...एक आदमी जो आपके साथ रानी की तरह व्यवहार करता है, वो जीवन में अपने आप में एक आशीर्वाद है...”

सेलेब्स और फैंस ने दी कपल को बधाई

विक्रांत और मोनालिसा के इस वीडियो पर अब उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं औऱ कमेंट सेक्सन में उन्हें सालगिराह की बधाई भी दे रहे हैं. वहीं सेलेब्स भी इस वीडिय पर कमेंट करते नजर आए. एक्ट्रेस संभावना सेठ ने भी कमेंट सेक्शन में कपल की बधाई दी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बिग बॉस हाउस में हुई थी विक्रांत-मोनालिसा की शादी

बता दें कि बिग बॉस सीजन 10 मोनालिसा कंटेस्टेंट बनकर घर में आई थी. इसी दौरान विक्रांत ने मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने नेशनल टीवी पर सात फेरे लेकर धूमधाम से शादी रचा ली थी. शादी के सात साल बाद भी दोनों एक-दूसरे बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते दिखाई देते हैं.

भोजपुरी से टीवी में पहुंचीं मोनालिसा

वर्कफ्रंट की बात करें तो पहले मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव थी. लेकिन अब वो टीवी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस अभी तक कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं.  

ये भी पढ़ें-

Vijay Sethputhi Birthday: कैटरीना कैफ ने 'मैरी क्रिसमस' की टीम के साथ मनाया विजय सेतुपति का बर्थडे, शेयर की इनसाइड तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget