एक्सप्लोरर

DID Lil Master में रेमो डिसूज़ा की सेहत पर बात करते हुए इमोशनल हो गए वरुण धवन, बोले 'मैं बहुत डर गया था'

Varun Dhawan Emotional:डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीज़न 5 का फैंटास्टिक फिनाले आज है, यहां दर्शकों को एक ट्रीट मिलने वाली है जिसमें फिल्म ‘जुग जुग जियो' के कलाकार टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने आएंगे. 

DID Lil Master : डीआईडी लिटिल मास्टर्स (DID Lil Master) सीज़न 5 का फैंटास्टिक फिनाले आज है, यहां दर्शकों को एक ट्रीट मिलने वाली है जिसमें फिल्म ‘जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) के कलाकार अनिल कपूर (Anil Kapoor), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), वरुण धवन (Varun Dhawan), प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) और मनीष पॉल (Maniesh paul) टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए इस शो में आएंगे.
 
जहां इन कंटेस्टेंट्स ने अपने मजेदार कारनामों, दिलचस्प किस्सों और मनमोहक डांस मूव्स के साथ माहौल बना दिया, वहीं रेमो डिसूज़ा की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस ने सभी का खूब मनोरंजन किया. असल में इस शानदार एक्ट को देखकर वरुण धवन और स्किपर वर्तिका झा ने भी ‘इलीगल वेपन 2.0‘ गाने पर रेमो के साथ डांस करने का फैसला किया और फिर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस परफॉर्मेंस पर उन्हें खूब वाहवाही मिली, जिसके बाद वरुण धवन ने बताया कि रेमो डिसूज़ा उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं!

वरुण धवन ने अपना दिल खोलकर रख दिया और वो रेमो डिसूज़ा की स्वास्थ्य समस्या पर बात करते हुए इमोशनल हो गए. एक्टर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि रेमो को हार्ट अटैक आया है, तो वो उनकी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हो गए. इसके बाद वरुण ने इस कोरियोग्राफर की पत्नी लिजे़ल का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने रेमो का साथ दिया और उन्हें ठीक होने में मदद की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

वरुण बताते हैं, ‘मैंने इससे पहले कभी ये नहीं कहा, लेकिन आज मैं ये जरूर कहूंगा! ये बात ज्यादा लोग नहीं जानते लेकिन, रेमो सर मेरे दिल के बहुत करीब हैं और वो हमेशा रहेंगे. असल में जब मुझे उनकी बिगड़ी सेहत के बारे में पता चला तो मैं वाकई काफी डर गया था. मैं लिजे़ल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने रेमो का ख्याल रखा और हमेशा उनकी सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं. मैं जानता हूं कि उन्हीं की वजह से रेमो आज यहां खड़े हैं. उन्होंने ही रेमो को स्वस्थ होने का हौसला दिया. मैं उन्हें दिल की गहराइयों से चाहता हूं और डीआईडी लिटिल मास्टर्स के फिनाले में उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.'

‘जुग जुग जियो’ के सेट पर Kiara Advani और Varun Dhawan की 2-3 बार हो चुकी है सीरियस लड़ाई, एक्टर का खुलासा

Abhay Deol On Bollywood: अभय देओल ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल, कहा- फिल्में रिलीज कराने के लिए..

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget