एक्सप्लोरर

Sapna Singh Son Death: टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो दोस्त गिरफ्तार

Sapna Singh Son Death: टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह के 14 साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है.

Sapna Singh Son Death:क्राइम पेट्रोल और माटी की बन्नो समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की मौत हो गई है. अभिनेत्री के बेटे सागर गंगवार का शव नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. वहीं अपने 14 साल के  बेटे की मौत से बेहाल अभिनेत्री सपना सिंह ने बरेली में विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने सागर की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है.

सपना सिंह के बेटे की मौत में दो दोस्त गिरफ्तार
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मामले के सिलसिले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं सपना सिंह का 90 मिनट से ज्यादा समय तक चला विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तब समाप्त हुआ जब पुलिस ने सिंह को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों दोस्तों की पहचान अनुज और सनी के रूप में हुई है, जिन्हें हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

जहर या नीशीली दवाओं के ओवरडोज हो सकती है मौत की वजह
सर्कल ऑफिसर (फतेहपुर) आशुतोष शिवम ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जहर या नशीली दवाओं के ओवरडोज के संकेत मिले हैं. आगे की जांच के लिए विसरा के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं. "

दोस्तों ने कहा सागर ने ली थी ड्रग्स और शराब
रिपोर्ट के मुताबिक भुता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा, "पूछताछ के दौरान अनुज और सनी ने कबूल किया कि उन्होंने सागर के साथ ड्रग्स और शराब का सेवन किया था. ओवरडोज़ के कारण सागर बेहोश हो गया. घबराकर वे उसके शव को घसीटकर एक खेत में ले गए और उसे वहीं छोड़ दिया.” पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा का छात्र सागर बरेली के आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओम प्रकाश के साथ रहता था.रविवार सुबह उसका शव इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला.

 शुरुआत में इसे अज्ञात मामला मानकर पोस्टमॉर्टम कराया गया.  हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि ओम प्रकाश ने 7 दिसंबर को बारादरी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारी ने बताया कि बाद में शव की पहचान की गई और घटना स्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज में अनुज और सनी को सागर के शव को घसीटते हुए दिखाया गया, जिसके कारण उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने हत्या का मामला किया है दर्ज
इस घटना के बाद सागर के गांव में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, निवासियों ने सड़क ब्लॉक कर दी और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की. "क्राइम पेट्रोल" और "माटी की बन्नो" जैसे टीवी कार्यक्रमों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर सपना सिंह मंगलवार को मुंबई से लौटीं और उन्हें पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है. वह उसके शव को देखकर टूट गई और न्याय की मांग क.। विरोध के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और भुता थाने में नई एफआईआर दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें:-Aaliyah Kashyap Mehndi Pics: ग्रीन लहंगा पहन आलिया कश्यप ने हाथों में रचाई विदेशी पिया के नाम की मेहंदी, बेटी को गले लगाकर इमोशनल हुए अनुराग कश्यप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget