एक्सप्लोरर

टीवी पर इन सितारों ने रचा नकली शादी का ढोंग, खूब बटोरी पब्लिसिटी

नेहा कक्कड़ से लेकर राखी सावंत और शहनाज़ गिल तक, टीवी पर इन सेलेब्स ने नकली शादी का ढोंग करके खूब पब्लिसिटी बटोरी है. कभी स्वयंवर में इन्होनें शादी करने का वादा किया तो कभी रियलटी शो में शादी करके मोटी रकम भी वसूल कर ली. नज़र डालते हैं इन्हीं सेलेब्स पर...

टेलीविजन स्टार्स अक्सर छोटे परदे पर नकली शादी का ढोंग रचते हैं. कभी यह पैसा कमाने के लिए तो कभी पब्लिसिटी या शो को टीआरपी दिलाने के लिए दर्शकों के सामने झूठी शादी करते नज़र आते हैं. उनके इस स्टंट्स को दर्शक पहले तो समझ नहीं पाते और मनोरंजन के लिए रियलटी शो देखते रहते हैं लेकिन असलियत सामने आती है, वह भी खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते रह जाते हैं.आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही टीवी सितारों पर जिन्होंने नेशनल टेलीविजन पर नकली शादी रची. शहनाज़ गिल

टीवी पर इन सितारों ने रचा नकली शादी का ढोंग, खूब बटोरी पब्लिसिटी बिग बॉस 13 के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज़ ने बिग बॉस का घर छोड़ते ही अपने स्वयंवर का ऐलान कर दिया था. स्वयंवर के दौरान उन्होंने शो को पब्लिसिटी दिलाने के लिए सारे हथकंडे अपनाए लेकिन अंत में किसी भी कंटेस्टेंट को अपना जीवनसाथी नहीं चुना.

उनके इस फैसले से साफ हो गया था कि यह स्वयंवर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए रचाया गया था, शादी के लिए नहीं. शहनाज़ बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी नजदीकियों के चलते सुर्खियों में थीं. जसलीन मथारू-अनूप जलोटा

टीवी पर इन सितारों ने रचा नकली शादी का ढोंग, खूब बटोरी पब्लिसिटी 67 साल के अनूप जलोटा और 30 साल की जसलीन मथारू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पिछले दिनों काफी वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दोनों को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में देख सब चौंक गए थे. जसलीन ने जहां लाल जोड़ा पहन रखा था. वहीं, अनूप जलोटा दूल्हे के गेटअप में पगड़ी और शेरवानी पहने दिखाई दिए थे.

फैन्स इनकी शादी के कयास लगा रहे थे लेकिन तभी अनूप जलोटा ने वायरल तस्वीरों पर सफाई दी कि यह गेटअप उन्होंने एक फिल्म के लिए रखा था. वह अगर 35 साल के होते तो भी जसलीन से शादी नहीं करते क्योंकि परिवार को उनका पहनावा पसंद नहीं आता.

नेहा कक्कड़

टीवी पर इन सितारों ने रचा नकली शादी का ढोंग, खूब बटोरी पब्लिसिटी सिंगर रोहन प्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं नेहा ने भी पिछले साल होस्ट और सिंगरआदित्य नारायण के साथ शादी का खूब नाटक किया था. शो 'इंडियन आइडल' के मेकर्स ने टीआरपी बढ़ाने के लिए इनकी झूठी शादी का कॉन्सेप्ट रचा था जिसे कई दर्शकों ने सच भी मान लिया था.

नेशनल टेलीविजन पर दोनों की शादी के कॉन्सेप्ट को इस तरह रचा गया था कि इनके पेरेंट्स तक शामिल हो गए थे. हालांकि बाद में आदित्य के पिता उदित नारायण ने ही खुलासा कर दिया था कि यह सब टीआरपी के लिए किया गया था लेकिन वह चाहते थे कि नेहा उनकी बहू बनें. अब नेहा 22 अक्टूबर को सच में शादी करने जा रही हैं. वहीं, आदित्य भी 1 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता से मंदिर में शादी कर लेंगे. अली मर्चेंट और सारा खान

टीवी पर इन सितारों ने रचा नकली शादी का ढोंग, खूब बटोरी पब्लिसिटी 'बिग बॉस 4' में नजर आए अली और सारा ने बिग बॉस के घर में ही शादी की थी. पहले ये शादी सबको सच लगी लेकिन शो से बाहर आते ही एक महीने के भीतर दोनों ने शादी तोड़ ली थी. बताया जाता है कि इसके लिए उन्हें 50 लाख रु. मिले थे जिससे ये साबित हो गया कि यह सब टीआरपी बढ़ाने के हथकंडे थे.

राखी सावंत

टीवी पर इन सितारों ने रचा नकली शादी का ढोंग, खूब बटोरी पब्लिसिटी ड्रामा क्वीन राखी कैसे पीछे रह सकती हैं. उन्होंने भी रियलटी शो 'राखी का स्वयंवर' के जरिए सबको खूब बेवकूफ़ बनाया था.शो के दौरान राखी ने इलेश नाम के कंटेस्टेंट से सगाई की थी लेकिन बाद में उससे रिश्ता तोड़कर शादी से इनकार कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget