एक्सप्लोरर

Tejasswi Prakash के इस सीरियल को लेकर हुई थी खूब कंट्रोवर्सी, रातों-रात मेकर्स को बंद करना पड़ा था शो

Tejasswi Prakash Controversy: तेजस्वी प्रकाश के बिग बॉस 15 की विनर बनने के बाद से उनकी लाइफ में सब कुछ स्मूथ और परफेक्ट चल रहा है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके शो को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी.

Pehredaar Piya Ki Controversy: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने जबसे बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का खिताब अपने नाम किया है, तबसे वो सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस शो में जाने के बाद तेजस्वी की प्रोफेशनली तो तरक्की हुई ही है, लेकिन पर्सनली भी उनको कुछ कम नहीं मिला है. बिग बॉस की विनर बनने के बाद तेजस्वी को एकता कपूर ने नागिन 6 (Naagin 6) ऑफर किया. वहीं पर्सनल लाइफ में करण कुंद्रा संग उनकी लव स्टोरी एकदम ट्रैक पर चल रही है. ऐसे में अगर ये कहा जाए कि तेजस्वी की लाइफ में इन दिनों सब कुछ परफेक्ट चल रहा है तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. फिलहाल हम तेजस्वी प्रकाश के एक शो पहरेदार पिया की के बारे में बात करने जा रहे हैं. वैसे तो तेजस्वी को कई टीवी शोज में देखा जा चुका है, मगर इस सीरियल की वजह से काफी कंट्रोवर्सी क्रिएट हुई थी.

शो को लेकर इतनी कंट्रोवर्सी हुई कि मेकर्स को रातों-रात इस शो को बंद करना पड़ गया. हालांकि तेजस्वी (Tejasswi Prakash) की किस्मत जरूर खुल गई इस शो के बाद. तेजस्वी के सीरियल पहरेदार पिया की (Pehredaar Piya Ki) के पहले एपिसोड को 17 जुलाई 2017 में सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था. महज एक महीने बाद ही 28 अगस्त 2017 में इस शो को मेकर्स ने ऑन एयर कर दिया. जो लोग इस बारे में नहीं जानते वो सोचते होंगे कि आखिर एक महीने में ऐसा क्या हो गया था? दरअसल इस शो में एक अजीब प्रेम कहानी दिखाई गई थी, जो 18 साल की लड़की और 9 साल के बच्चे पर आधारित था. हालांकि किसी को भी ये स्टोरी बिल्कुल हजम नहीं हुई थी. तेजस्वी प्रकाश के साथ इस शो में अफ्फान खान (Affan Khan) को लीड रोल में दिखाया गया था.


Tejasswi Prakash के इस सीरियल को लेकर हुई थी खूब कंट्रोवर्सी, रातों-रात मेकर्स को बंद करना पड़ा था शो

ये भी पढ़ें:- Kaun Banega Crorepati 14: हार्दिक जोशी ने इस्तेमाल की दो लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए अमिताभ बच्चन के इस सवाल का जवाब

दर्शकों को नहीं हजम हुई शो की कहानी

शो में देखने को मिला था कि एक मरते हुए व्यक्ति की इच्छा को पूरी करने के लिए अनाथ रॉयल लड़के रतन मान सिंह से दीया शादी कर लेती है. शो में ऐसे सीन भी दिखाए गए जो किसी को पसंद नहीं आया. शो में 9 साल का लड़का 18 साल की लड़की को पसंद करने लगता है, दोनों के बीच रोमांस दिखाने के लिए मेकर्स ने लड़की को बच्चे की बाहों में गिरते हुए भी शूट किया. इतना ही नहीं बल्कि शो में हनीमून और सुहागरात के प्लॉट को देखना दर्शकों के लिए भारी पड़ रहा था. यही वजह थी कि शो को लेकर लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए अभियान छेड़ दिया था. लोगों का ये कहना था कि इस शो की वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:- इजिप्ट के सिंगर के प्रपोजल पर Urvashi Rautela का बयान, बोलीं- पहले ही दो पत्नियां और 4 बच्चें....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget