एक्सप्लोरर

'आत्मा होती तुम में तो पूछता'...नए 'तारक मेहता' के आते ही Shailesh Lodha ने किया ये पोस्ट

Sachin Shroff Joins TMKOC: तारक मेहता शो मेकर्स को शैलेश लोढ़ा का रिप्लेसमेंट (Shailesh Lodha Replacement) मिल गया है. अब तारक मेहता का रोल सचिन श्रॉफ निभाएंगे.

Shailesh Lodha Reaction oN New Tarak Mehta: टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमिक शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों अपने लीड कैरेक्टर  'तारक मेहता' को लेकर चर्चा में है. शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) के शो छोड़ने के बाद अब 'तारक मेहता' का किरदार अभिनेता सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) निभाने वाले हैं. शो का नया प्रोमो भी जारी हो चुका है जिसमें सचिन की तारक मेहता के रूप में धमाकेदार एंट्री की गई है. सचिन की एंट्री पर लोगों का मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है. इस बीच शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने भी सोशल मीडिया पर एक व्यंग भरा पोस्ट लिखा है. 

तारक मेहता शो पिछले कुछ समय से विवादों में है, क्योंकि शो के अधिकतर फेवरेट कलाकारों ने अचानक शो छोड़ दिया था. इसमें एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) का नाम भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश ने शो के मेकर असित कुमार मोदी के साथ विवाद के चलते शो छोड़ा था. शैलेश के अचानक शो छोड़ने पर इसकी टीआरपी पर बुरा असर पड़ा था. शो छोड़ने के बाद से शैलेश चुप नहीं बैठे हैं वह लगातार सोशल मीडिया पर व्यंग भरे पोस्ट लिखकर मेकर्स पर निशाना साधते रहते हैं. ऐसे ही अब सचिन श्रॉफ की एंट्री के बाद शैलेश ने इंस्टाग्राम पर तंज भरा पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा-

"मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो
यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो
परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की
इतनी बार अपना कहा बदलते हो
कीमत तो पता ही नहीं ज़ुबान की
अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता
क्या कभी उसे टटोला था
वैसे एक सवाल ज़रूर है
आख़री बार तुमने सच कब बोला था ?"

#शैलेशकीशैली

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

इस पोस्ट के जरिए शैलेश लोढ़ा ने इशारों-इशारों में काफी कुछ कहा है. हालांकि एक्टर ने किसी का नाम नहीं लिया है. मगर मौजूदा हालात को देखकर यूजर्स का मानना है ये कटाक्ष कहीं ना कहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूरर असित मोदी (Asit Kumar Modi) पर किया गया है. शैलेश ने पोस्ट के साथ अपनी हंसते हुए फोटो पोस्ट की है. कैप्शन में लिखा है- आज के इंसान पर एक ताज़ा व्यंग्य कविता.

शैलेश और असित मोदी के बीच लंबे समय से कॉल्ड वॉर चल रहा है. हालांकि शैलेश ने तारक मेहता शो क्यों छोड़ा था इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. बररहाल, मेकर्स ने सचिन श्रॉफ को लाकर तारक मेहता का रिप्लेसमेंट तो कर दिया है. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस से पिटे TV एक्टर सेहबान अजीम बोले- ‘ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर...'
CJP प्रोटेस्ट के दौरान सेहबान अजीम की भी पुलिस ने की पिटाई, एक्टर ने खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget