उत्तराखंड के सीएम से टक्कर लेने वाली टीचर को बिग बॉस का बड़ा ऑफर, जानिए क्या है उनका जवाब
सामने आई जानकारी से मालूम चला है कि शो के मेकर्स हाल ही में चर्चा में आने वाली उत्तराखंड की टीचर को नए सीजन का हिस्सा बनना चाहते हैं.

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' इस साल सीजन 12 के साथ जल्द ही वापस आने वाला है. सीजन 11 की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स इस बार फिर से विवादित चेहरों को शो में मौका देना चाहते हैं. पिछले सीजन में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से शिल्पा शिंदे विजेता बनी थी, तो वहीं हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा भी फाइनल में एंट्री करने में कामयाब हुए थे.
इस साल मेकर्स शो के फॉर्मेंट में कुछ बड़े बदलाव करने वाले हैं. इन्हीं बदलाव के मद्देनज़र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत में ही कह दिया है कि इस साल कंटेस्टेंट्स को उनके पॉर्टनर के साथ शो में एंट्री मिलेगी.
लेकिन अब सामने आई जानकारी से मालूम चला है कि शो के मेकर्स हाल ही में चर्चा में आने वाली उत्तराखंड की टीचर को नए सीजन का हिस्सा बनना चाहते हैं. उत्तरा पंत बहुगणा नाम की टीचर ने कहा है कि उन्हें अगले सीजन का हिस्सा बनने के लिए फोन आया था. उन्होंने बताया, ''बिग बॉस के मेकर्स ने मुझे नए सीजन का हिस्सा बनाने के लिए कॉल किया था, पर मैंने शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है.''
I had received a call from the makers of Bigg Boss yesterday, but I refused the offer. I just want to run my household & take care of my children: Uttara Pant Bahuguna, the teacher who was suspended by Uttarakhand CM after she argued with him over her transfer pic.twitter.com/eh7HOvQVFn
— ANI (@ANI) July 3, 2018
वैसे शो के फैंस इस बार फिर से धमाकेदार सीजन का इंतजार कर रहे हैं. बिग बॉस 11 की कामयाबी का आलम यह था कि देर रात में होने के बावजूद शो ने टीआरपी रेंटिंग्स में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
Source: IOCL



























