एक्सप्लोरर

...तो इस वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर के विवाद को हुए 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी विवाद सुनील ग्रोवर को पीछा नहीं छोड़ रहे हैं. 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कहने वाले सुनील ग्रोवर मुश्किल में फंसते हुए नज़र आ रहे हैं.

'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कहने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों लाइव इवेंट्स के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. सुनील ग्रोवर 27 मई को अहमाबाद में एक लाइव इवेंट करने वाले थे जो कि अब कानूनी मुश्किल में फंसता दिख रहा है.

अहमदाबाद के रहने वाले राजपाल नाम के शख्स ने सुनील ग्रोवर और उनके इवेंट ऑर्गनाइजर देवांग शाह के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है. राजपाल का कहना है कि सुनील ग्रोवर के मैनजर और देवांग शाह ने मुझे उनका इवेंट करवाने का वादा किया था, लेकिन अब अहमदाबाद में ही वह दूसरी जगह यह इवेंट करने वाले हैं.

इवेंट के ऑर्गनाइजर देवांग शाह का कहना है कि हमारी खिलाफ धोखाधड़ी का कोई मामला नहीं बनता है, क्योंकि हम लोग एंडवांस में मिले हुए 10 लाख वापस लौटा चुके हैं. सुनील ग्रोवर के काम में व्यस्त होने के चलते यह इवेंट नहीं हो सका. सुनील ग्रोवर ने इस पूरे मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा है.

राजपाल ने आईपीसी की धारा 417 और 120 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. कोर्ट ने वहां के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से वापस आते हुए फ्लाइट में ही झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद से सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो में जाना बंद कर दिया और उसके बाद से ही वह देश-विदेश में कई लाइव शो कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
TMKOC Promo: 9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश
राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget