एक्सप्लोरर

कपिल के बर्ताव पर सुनील ग्रोवर का करारा जवाब, कहा- 'आप भगवान नहीं हैं'

नई दिल्ली: बीते दिनों मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो में 'डॉ मशहूर गुलाटी' का किरदार निभाने वाले उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ अनबन की खबरें आई थीं. खबरें थीं कि शराब की नशे में धुत कपिल शर्मा ने प्लेन में सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की और उन्हें बुरा भला कहा. कपिल के इस रवैये पर सुनील ग्रोवर ने उस वक्त कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मगर सुनील ग्रोवर ने अपने एक ट्वीट के जरिए कपिल शर्मा से अपना गुस्सा जाहिर किया है.

सुनील ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ''हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को 'इंसान' समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रेस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.''

अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा, ''मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.''

क्या है पूरा मामला?

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे. जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे.

खबरें थीं कि कपिल शर्मा नशे में थे. नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए. सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया. बताया गया कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे. सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…”

इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की. इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए.

यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा हैं कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को ‘टीवी वालों’ बुलाना शुरू कर दिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget