एक्सप्लोरर

'बिल्ला शराबी' बनकर वापस आएं हैं सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

सुनील ग्रोवर ने अपने नए गाने को ट्वीट के जरिए पोस्ट किया है. सुनील ग्रोवर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शराब पीना आपके लिये कई मायनों में खतरनाक साबित हो सकता है.

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद नये अंदाज में वापस आ गये हैं. फैंस को 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' और 'रिंकू भाभी' के किरदारों के जरिये हंसाने वाले सुनील ग्रोवर अब 'बिल्ला शराबी' बन गये हैं.

सुनील ग्रोवर ने अपने नए गाने को ट्वीट के जरिए पोस्ट किया है. सुनील ग्रोवर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शराब पीना आपके लिये कई मायनों में खतरनाक साबित हो सकता है.

 

सुनील ग्रोवर के इस नये गाने की शुरुआत मजेदार अंदाज में होती है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर शराबी बने हैं और शराब पीने के चलते उनकी पत्नी से पिटाई होती है और वह गट्टर में भी गिरते-गिरते बच जाते हैं. सुनील ग्रोवर ने यह वीडिया नेशनल अवॉर्ड विजेता अमित के साथ मिलकर बनाया है और यह गाना रिलीज होने के चंद घंटों के बाद ही सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देख लिया है.

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि सुनील ग्रोवर किसी गाने में नज़र आ रहे हैं. इससे पहले सुनील ग्रोवर 'मेरे पति मुझसे प्यार नहीं करते' से भी धमाल मचा चुके हैं. इस गाने की प्रसिद्धी का आलम यह है कि अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं.

हाल ही में सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सुनील ग्रोवर जल्द ही नया शो लाने वाले हैं, लेकिन 'द ड्रामा कंपनी' शो को चैनल की ओर से एक मौका और मिलने के बाद फैंस को उनकी वापसी के लिए अभी इंतजार ही करना पड़ेगा. वैसे कपिल शर्मा ने विवाद से बाद सुनील ग्रोवर को 'द कपिल शर्मा शो' में वापस लाने की कोशिश की है, पर उनके हाथ निराशा ही लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget