कपिल शर्मा को छोड़ किसी और शो में साथ परफॉर्म करते दिखे सुनील ग्रोवर-अली असगर

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के हुए विवाद के बाद फैंस के लिए एक खुशखबरी है. सुनील ग्रोवर जल्द सोनी टीवी के शो 'सबसे बड़ा कलाकार' के सेट पर अपने मशहूर गुलाटी अवतार का जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे.
आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा' में नानी के किरदार में नज़र आने वाले अली असगर भी सुनील के साथ इस शो के सेट पर अपने कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. 'सबसे बड़ा कलाकार शो' की शूटिंग के वक्त सुनील और अली दोनों सेट पर मौजूद थे. फेसबुक लाइव के दौरान सुनील ने जानकारी दी है कि ये शो 7 मई को टेलीकास्ट होगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब एक महीना पहले फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद से सुनील और अली असगर दोनों ने ही 'द कपिल शर्मा शो' में नहीं आने का फैसला लिया है. दोनों को शो में वापस लाने के लिए कपिल की ओर से कई कोशिशें भी की गई, लेकिन सुनील शो में वापस नहीं आए.
अब ये पहला मौका होगा जब सुनील इस विवाद के बाद 'द कपिल शर्मा शो' के अपने साथी के साथ किसी शो में परफॉर्म करेंगे. इससे पहले हाल ही में सुनील ग्रोवर सोनी टीवी के एक और 'इंडियन आइडल 8' के फाइनल में भी परफॉर्म करते हुए नज़र आएं थे.
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर के किरदार डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी पर सोनी टीवी का कॉपीराइट है. सोनी टीवी के साथ सुनील का कॉन्ट्रेक्ट 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है. हाल ही में खबरें सामने आई थी कि सुनील जल्द ही सोनी पर अपना नया शो ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें























