एक्सप्लोरर

मशहूर मैगजीन के संपादक ने हिना खान का उड़ाया था मजाक, अब सुमोना चक्रवर्ती ने दिया है उन्हें मुंहतोड़ जवाब

72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान की पहली उपस्थिति को लेकर एक पत्रिका के संपादक ने इसका मजाक बनाया और इसके बाद ही सुमोना ने यह पोस्ट किया.

टेलीविजन अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती एक खास वजह से आजकल बेहद निराश हैं. उनका कहना है कि लोग छोटे पर्दे के अभिनेताओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अक्सर उनकी तुलना फिल्मी सितारों के साथ करने लगते हैं. 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'द कपिल शर्मा शो' और 'जमाई राजा' जैसे कार्यक्रमों से मशहूर सुमोना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया, इसमें टेलीविजन अभिनेताओं के खिलाफ हिंदी शोबिज में प्रचलित भेदभाव को इंगित किया गया है.

इस नोट में सुमोना ने लिखा, "स्टाइलिस्टों के कहने से डिजाइनर्स अपने कपड़े टेलीविजन कलाकारों को नहीं देना चाहते हैं. फिल्म या वेब शो के ऑडिशन का मौका हमें नहीं दिया जाता है. या तो असफल फिल्मों कलाकारों के विपरीत उन्हें लिया जाता है या किसी छोटे से किरदार को निभाने के लिए उन्हें कास्ट किया जाता है."

72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान की पहली उपस्थिति को लेकर एक पत्रिका के संपादक ने इसका मजाक बनाया और इसके बाद ही सुमोना ने यह पोस्ट किया.

उस संपादक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "कान्स अचानक से चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?" एक टेलीविजन होस्ट की नजर इस पर गई तो उन्होंने इसकी निंदा की और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री हिना खान को अपना समर्थन दिया.

सुमोना ने यह भी कहा कि टेलीविजन अभिनेत्री के इस टैग के चलते किस तरह से उन्हें कई प्रोजेक्ट से रिजेक्ट कर दिया गया है.

सुमोना ने बॉलीवुड में नेपोटिजम की मौजूदगी को लेकर भी बात की. सुमोना ने कहा, "हम मेहनती कलाकार हैं. सभी फिल्मी/बिजनेस पृष्ठभूमि वाले परिवारों से नहीं आते हैं. हमें बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई (नेपोटिजम और कास्टिंग काउच)के बारे में पता है."

अंत में सुमोना ने कहा, "एक कलाकार सिर्फ एक कलाकार होता है, माध्यम चाहे जो भी हो, उन्हें इज्जत दीजिए."

संपादक के पोस्ट के बाद, हिना के दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के सहयोगियों- नकुल मेहता, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी शामिल जैसे कलाकारों ने हिना का समर्थन करते हुए संपादक की निंदा की है. लोकप्रिय फिल्म मैगजीन के संपादक जितेश पिल्लई ने हिना की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से पोस्ट करते हुए लिखा, "कांस अचानक से चंडीवली स्टूडियो बन गया है?"

देखें जिसेश का पोस्ट

मशहूर मैगजीन के संपादक ने हिना खान का उड़ाया था मजाक, अब सुमोना चक्रवर्ती ने दिया है उन्हें मुंहतोड़ जवाब

जितेश ने हिना खान पर एक टेलीविजन शूटिंग स्टूडियो (चंडीवली स्टूडियो) के नाम का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की और एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौजूदगी उस काबिल नहीं है. इस टिप्पणी के बाद हिना खान के साथी और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने जितेश पिल्लई की निंदा की है.

जितेश पिल्लई की निंदा करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा, "जितेश पिल्लई की इस इंस्टा स्टोरी पर मैं स्तब्ध हूं. हो सकता है चीजें आपके जैसी न हों, हो सकता है कि यह शानदार शुरूआत न हो. मैं सोचता हूं आप अपनी जड़ों को भूलगए हैं. यह एक ही चंडीवली स्टूडियो है जहां से शाहरुख खान सर, नसीरुद्दीन शाह सर, अनुपम खेर जी, एकता कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ने कठिन रास्ते अख्तियार किए और अपने लिए एक नाम बनाया है. हम सभी को हिना खान पर गर्व है. यह एक उपलब्धि है और हम सभी उनके साथ हैं.''

मशहूर मैगजीन के संपादक ने हिना खान का उड़ाया था मजाक, अब सुमोना चक्रवर्ती ने दिया है उन्हें मुंहतोड़ जवाब

इस प्रकरण के बाद हिना खान के सपोर्ट में एकता कपूर, गौहर खान, सुयश राय, नकुल मेहता और निया शर्मा जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज जितेश के खिलाफ बुलंद करते आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget