एक्सप्लोरर

Siddhaanth Suryavanshi Death: निधन के बाद वायरल हुआ सिद्धांत सूर्यवंशी का आखिरी पोस्ट, हेल्थ को लेकर कही थी ये बात

Siddhaanth Vir Suryavanshi's Post: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें लोग लगातार याद कर रहे हैं. इस बीच उनका एक आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है.

Siddhaanth Vir Suryavanshi's Last Post: जब से टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन की खबर सामने आई है, इंडस्ट्री में लगातार शोक की लहर है. 11 नवंबर को उन्हें वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं सके. महज 46 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सोशल मीडिया पर इस समय हर कोई अपना दुख जाहिर कर रहा है. इस बीच एक्टर का आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है.

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आखिरी पोस्ट
निधन से लगभग 5 हफ्ते पहले सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इम्यूनिटी और पोषण पर बात की थी और लिखा था, 'मेरी 3 फेवरेट आवश्यक चीजें... हर दिन...इससे फर्क नहीं पड़ता की मैं कहां हूं. काम पर या घर पर'. इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह लैपटॉप पर कुछ काम करते नजर आ रहे हैं. वहीं उनके सामने टेबल पर हेल्थ प्रोडक्ट्स से जुड़े कुछ पैकेट्स दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Siddhaanth Vir Surryavanshi (@_siddhaanth_)

सिद्धांत का एक्टिंग करियर
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने करीब 21 साल पहले टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था. मॉडलिंग में अच्छा खासा काम करने के बाद उन्होंने टीवी में कदम रखा. उन्होंने ‘सूफियाना इश्क मेरा’, ‘जिद्दी दिल माने ना’, ‘वारिस’, ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, 'कुसुम' और ‘कसौटी जिदंगी की’ जैसे कई शोज में काम किया है. 

सिद्धांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी इरा नाम की लड़की से हुई. हालांकि, दोनों का रिश्ते साल 2015 में टूट गया. इसके बाद सिद्धांत ने अलेसिया नाम की रशियन मॉडल का हाथ थामा. सिद्धांत को पहली शादी से एक बेटी थी और दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा हुआ.

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Baby Girl: शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बने बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, घर आई नन्ही परी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget