एक्सप्लोरर

Bigg Boss: शिव ठाकरे बने मराठी 'बिग बॉस 2' के विजेता, इनाम में ट्रॉफी से मिली इतनी बड़ी राशि

Bigg Boss Marathi: मराठी रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन को कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने जीत लिया है. ट्रॉफी के साथ साथ शिव ठाकरे को इनाम में भी बड़ी राशि मिली है.

Bigg Boss Marathi: मराठी रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन को नया विजेता मिल गया है. शो के दूसरे सीजन को रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे ने अपने नाम कर लिया है. शो के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर ने शिव ठाकरे को शो का विनर अनाउंस किया. शो में बिग बॉस की ट्राफी शिव ठाकरे ने कंटेस्टेंट नेहा शितोले को हराकर हासिल की है.

बिग बॉस के घर के शिव ठाकरे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. उनके खेल के साथ ही उनकी ईमानदारी शो के बाकी कंटेस्टेंट और दर्शकों को काफी पसंद आई. आपको बता दें कि शो के विनर शिव ठाकरे को 17 लाख रुपये का इनाम दिया गया है. इनाम की राशि और ट्रॉफी हालिस करने के बाद उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया.

बताते चले कि शो में शिव ठाकरे को शुरुआत में ज्यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन धीरे धीरे अपनी परफॉर्मेंस से वो बाकी कंटेस्टेंट के बीच पॉपुलर होने लगे थे. उन्होंने घर के अंदर दिए गए सभी टास्ट को शानदार तरीके से पूरा किया, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया.

बिग बॉस में हिस्सा लेने की वजह से इस बीच शिव ठाकरे की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है. अलग अलग टास्ट के दौरान उन्हें कई बार कप्तान भी बनाया गया था। शो में ईमानदारी के अलावा शिव ठाकरे का नाम दूसरी कंटेस्टेंट वीणा जगताप के साथ जोड़ा गया था. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई, हालांकि शो में उनकी मां ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया था कि शिव ठाकरे और वीणा जगताप का ये रिश्ता उन्हें पसंद नहीं है.

यही नहीं शो में उन्होंने अपने बेटे को वीणा जगताप से सावधान रहने की सलाह दी थी. बाद में जब वीणा जगताप के साथ रिश्ते पर उनकी मां के रिएक्शन को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो अपनी मां को मना लेंगे. बिग बॉस के दूसरे सीजन के विजेता रहने से पहले शिव ठाकरे एमटीवी रोडिज का भी हिस्सा रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget