एक्सप्लोरर

शेफाली जरीवाला ने झेला था पहली शादी टूटने का दर्द, जानें- कौन थे एक्ट्रेस के पति

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी से शादी करने से पहले मीत ब्रदर्स के मनमीत सिंह के साथ शादी की थी. हालांकि दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया था.

Who Was Shefali Jariwala First Husband: 2002 के म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से फेमस हुईं शेफाली जरीवाला का शुक्रवार 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 42 वर्ष की थीं.फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक्ट्रेस की अचानक मौत से सदमे में हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो शेफाली ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी टूट गई थी.

कौन थे शेफाली के पति हरमीत सिंह?  
पराग त्यागी से शादी करने से पहले, शेफाली जरीवाला की शादी फेमस म्यूजिक ब्रांड ‘मीत ब्रदर्स’ के सदस्य हरमीत सिंह से हुई थी. 25 अगस्त 1980 को जन्मे हरमीत को 'हैरी' के नाम से भी जाना जाता है. म्यूजिक में नाम कमाने से पहले उन्होंने 'कहानी घर घर की', 'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'शगुन' जैसे मशहूर टीवी शो में काम किया था.  बाद में उन्होंने अपने भाई मनमीत के साथ मीत ब्रदर्स के नाम से शोहरत पाई.

मीत ब्रदर्स की जोड़ी हिट बॉलीवुड नंबर्स की रचना के लिए जानी जाती है और फिल्म रॉय में उनके काम के लिए बेस्ट म्यूजिर डायरेक्टी के लिए IIFA और फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते. 2018 में, उन्हें बेस्ट लाइव परफॉर्मर श्रेणी में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

क्यों टूटी थी शेफाली और हरमीत की शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली और हरमीत की शादी ज्यादा दिन नहीं चली. 2009 में उनका तलाक हो गया. अलग होने के बाद शेफाली ने हरमीत के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. 2009 में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में हरमीत पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई.  उन्होंने यह भी कहा कि हरमीत ने बिना बताए उनके ज्वाइंट बैंक अकाउंट से करीब 12 लाख रुपये निकाल लिए थीं.

शेफाली जरीवाला ने पहली शादी टूटने पर क्या कहा था?
अपनी पहली शादी के टूटने पर शेफाली ने 2021 में टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, "ये समझना बहुत जरूरी है कि आपकी सराहना नहीं की जा रही है. हर तरह की हिंसा शारीरिक नहीं होती. बहुत सारी मानसिक हिंसा भी होती है, और आप अपने जीवन में बहुत दुखी होते हैं."

उन्होंने फाइनेंशियल इंडीपेंडेंसी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि मैं अपने लिए (तलाक का) फैसला इसलिए ले पाई क्योंकि मैं इंडीपेंडेंट थी. मैं अपना पैसा खुद कमा रही थी. हमारे देश में सबसे बड़ा डर समाज से है. तलाक को वर्जित माना जाता है लेकिन जिस तरह से मेरी परवरिश हुई है, उसमें समाज की परवाह नहीं करनी चाहिए बल्कि बस वही करना चाहिए जो हमें सही लगता है. मैं अपनी लाइफ में ऐसे कदम उठा सकी और मुझे मजबूत स्पोर्ट मिला."

हरमीत सिंह अब सुनैना सिंह से शादी कर चुके हैं, जिनसे उनका एक बेटा भी है. इस बीच शेफाली ने 2014 में पराग त्यागी से भी शादी कर ली थी. 

ये भी पढ़ें:-Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद आखिरी पोस्ट हुई वायरल, फैंस बोले- 'यकीन करना मुश्किल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget