एक्सप्लोरर

Sapna Choudhary का जब छलका था दर्द, बोलीं- किसी लड़की को भगवान न बनाए स्टेज परफॉर्मर

Sapna Choudhary Facts: सपना चौधरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है. यहां तक पहुंचने के लिए सपना ने खूब मेहनत तो की ही हैं, लेकिन लोगों की बातें भी खूब सुनी है.

Sapna Choudhary Struggle: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज जो कुछ भी हैं अपनी मेहनत और डांस के बदौलत ही हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. कहीं ना कहीं यही वजह है, तभी तो सपना जब भी अपने अतीत के बारे में बात करती हैं तो दुखी हो जाती हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने स्ट्रगल के दिनों के उन सच का खुलासा किया, जिसके बारे में शायद हम सोच भी नहीं सकते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस दौरान अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि जो वो डिजर्व करती थीं, उन्हें नहीं मिला. देसी क्वीन ने कहा कि उन्हें तो अभी बहुत आगे जाना है और वो रुकने वालों में से बिल्कुल भी नहीं हैं. सपना ने ये भी कहा कि वो अपने हक को लेकर रहेंगी.

सपना (Sapna Choudhary) कहती हैं कि वो अपने काम की हमेशा ही पूजा करती हैं. लोग उन्हें जानते हैं और प्यार भी करते हैं, इसके पीछे की वजह ये है कि वो सपना चौधरी हैं. करियर की वजह से ही सपना को पहचान मिली है. सपना को उनकी ये पहचान बहुत ही ज्यादा प्यारी है और वो इस पहचान को कभी नहीं खोना चाहती हैं. सपना ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि ये जर्नी उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रही. उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ देखा और सहा भी है. सपना कहती हैं कि जब शुरू में उन्होंने काम करना शुरू किया था तो लोग उन्हें गालियां देते थे. जब जिसके मन में जो आता था, वो बोलता था और उसी नजर से देखता था. सपना को अपने आपको साबित करने में वक्त लगा, उस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने काम को शिद्दत से करना ठीक समझा.

ये भी पढ़ें:- Jamtara 2 Trailer: साइबर ठगी का मजेदार थ्रिलर है 'जामताड़ा 2', रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर

सपना चौधरी का स्टेज परफॉर्मर बनने पर छलका था दर्द

सपना (Sapna Choudhary) ने इस दौरान बाकी सभी उम्मीदें छोड़ दी थी. लोग उन्हें जो भी कुछ बोला करते थे, वो एक कान से सुनतीं और दूसरे से निकाल दिया करती थीं. इतना ही नहीं उन्हें इस दौरान देर रात सफर भी करना पड़ता था, ऐसे में लोग नीची निगाहों से उन्हें देखा करते थे. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि ये लड़की कल्चर को खराब कर रही है. लोगों का कहना था कि इसके डांस को देख हमारे बच्चे भी वही सीखते हैं. सपना ने आगे कहा कि मैं आज भी यही कहती हूं कि किसी लड़की को भगवान स्टेज परफॉर्मर ना बनाए. क्योंकि सपना के अंदर ऐसी चीजें बैठ चुकी हैं, जिसकी कल्पना करना भी हर किसी के वश की बात नहीं है.

ये भी पढ़ें:- Ananya Panday: बॉलीवुड के इस बड़े प्रोड्यूसर की सलाह पर अनन्या पांडे साइन करती हैं फिल्में, इंटरव्यू में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?
रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?
'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन? जानें-यहां

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget