एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस Sakshi Tanwar नहीं देखती हैं TV, ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी रहती हैं दूर, जानें वजह

Sakshi Tanwar On TV: टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने हाल ही में बताया है कि, वह टीवी नहीं देखती हैं. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

Sakshi Tanwar On TV: टेलीविजन सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाली साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) आज के समय में सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा काम कर रही हैं. वह करीब दो दशकों से इंडस्ट्री में पैर जमाए हुए हैं. साक्षी तंवर ने ‘कहानी घर घर की’ (Kahaani Ghar Ghar Kii) से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain) और ‘देवी’ जैसे डेली सोप में काम किया.

यही नहीं, साक्षी तंवर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) में भी नजर आ चुकी हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘माई’ भी रिलीज हुई, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. कुल मिलाकर साक्षी तंवर एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छा जाने वाली साक्षी के घर में टीवी नहीं है. जी हां, सही पढ़ा आपने! जो खुद एक स्टार हों, वो टीवी से दूर रहती हैं.

टीवी नहीं देखती हैं साक्षी तंवर

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर ने ‘ईटाइम्स’ को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, उनके घर में टीवी नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास घर पर केबल कनेक्शन या ओटीटी सब्सक्रिप्शन नहीं है. ज़्यादा से ज़्यादा हम इंटरनेट पर नर्सरी राइम या मेरी बेटी के लिए कविता के कुछ वीडियो देखते हैं. मेरे माता-पिता भी टीवी नहीं देखते हैं. इसलिए, मुझे टेलीविजन पर कंटेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है.”

क्या जीवनसाथी की तलाश कर रहीं साक्षी तंवर?

साक्षी तंवर एक सिंगर मदर हैं. उन्होंने साल 2018 में 9 महीने की लड़की को एडॉप्ट किया था, जिसका नाम उन्होंने दित्या तंवर (Dityaa Tanwar) रखा है. साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है, अटकलें लगाई जाती हैं कि उन्होंने बिजनेसमैन से गुपचुप शादी की थी. बहरहाल, एक्ट्रेस इसे खारिज कर चुकी हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि, क्या वह अब साथी की तलाश कर रही हैं. तब उन्होंने कहा, "मेरा परिवार और दोस्त मेरा मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं. मेरी एक खूबसूरत बेटी है और मैं खुद को धन्य और खुश महसूस करती हूं. मैं एक बहुत ही सिंपल व्यक्ति हूं, जो जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को जीने में विश्वास रखती है."

यह भी पढ़ें

Debina Bonnerjee की सेकेंड प्रेग्नेंसी पर लोगों ने उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने ‘अबॉर्शन’ को लेकर कह दी ये बात

KBC 14 के हर एपिसोड के लिए इतने करोड़ रुपये चार्ज कर रहे Amitabh Bachchan, जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget