एक्सप्लोरर

जानिए किस सीरियल के जरिए छोटे पर्दे पर डेब्यू करने को लेकर सैफ अली खान ने क्या कहा

टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम और 'बिग बॉस 12' की विजेता रहीं दीपिका कक्कड़ और अभिनेता करण वी ग्रोवर अभिनीत इस सीरियल में सैफ अली खान एक सूत्रधार के तौर पर दिखाई देंगे.

मुम्बई: पिछले 25 सालों से भी ज्यादा समय से सिनेमा के पर्दे पर विभिन्न तरह के किरदारों को निभानेवाले सैफ अली खान अब जल्द छोटे पर दिखाई देंगे और वो भी एक सीरियल में. स्टार प्लस पर जल्द आने वाले इस शो का नाम है 'कहां हम कहां तुम'. टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम और 'बिग बॉस 12' की विजेता रहीं दीपिका कक्कड़ और अभिनेता करण वी ग्रोवर अभिनीत इस सीरियल में सैफ अली खान एक सूत्रधार के तौर पर दिखाई देंगे. सीरियल की कहानी इन दोनों मुख्य किरदारों के रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है और सैफ इन्हीं दोनों किरदारों को दर्शकों को इंट्रोड्यूस कराते हुए नजर आएंगे. बता दें कि सैफ ने सीरियल में एक सूत्रधार के तौर पर इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि 'कहां हम कहां तुम' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखने को‌ लेकर अब सैफ अली खान की प्रतिक्रिया सामने आई है. अपने बयान में उन्होंने कहा, "मुझे इस बेहद अनूठे और रिलेटेबल शो से जुड़कर बेहद ख़ुशी महसूस हो रही है. इस तेजरफ्तार ज़िंदगी में एक डिनर डेट प्लान करना भी काफी मुश्किल हो गया है. इस शो से मेरा जुड़ने का खास मकसद ये है कि मैं खुद को तुरंत इन किरदारों से जुड़ा हुआ महूसस कर पाया. महज काम में डूबे रहना अच्छी बात नहीं है. अपने प्रियजनों कर लिए वक्त निकालना भी बेहद जरूरी है और इसी तरह से जिंदगी को और खूबसूरत बनाया जा सकता है." उल्लेखनीय है कि सैफ अली खान ने पिछले साल नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' के जरिए अपना वेब डेब्यू किया था, जिसमें उनके अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी. 'सेक्रेड गेम्स' का अगला सीजन भी जल्द आनेवाला है. इसके अलावा, सैफ अली खान अजय देवगन की पीरियड फिल्म 'तानाजी' और जय सेवाक्रमणि की फिल्म 'जवानी जानेमन' में दिखाई देंगे. गौरतलब है सैफ अली खान से पहले शाहरुख खान स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' की में एक सूत्रधार के रूप में दिखाई दिये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget