एक्सप्लोरर

लिंक-अप की अफवाहें बोरिंग गॉसिप हैं: सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई: टीवी एक्टर बनने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर बन चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि गॉसिप कॉलम उन्हें परेशान नहीं करते, बल्कि ये बोरिंग गॉसिप होती हैं. सुशांत से जब पूछा गया कि क्या वह गॉसिप और अफवाहों से परेशान होते हैं, तो उन्होंने कहा, "नहीं, ये गॉसिप कॉलम मुझे परेशान नहीं करते, क्योंकि ये मनगढ़ंत कहानियां होती हैं. खासकर मेरी लिंक-अप की खबरें और प्रशंसकों के साथ मेरा झगड़ा. मैं जानता हूं कि डिजिटल युग में मीडिया को लगातार खबरें चाहिए होती हैं और वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के लिए सनसनीखेज होनी चाहिए. लोग उन्हें पढ़ते हैं और भूल जाते हैं."

सुशांत का नाम आजकल उनकी फिल्म 'राब्ता' की को-एक्ट्रेस कृति सैनन के साथ जोड़ा जा रहा है. अभिनेता ने कहा कि किसी फिल्म की रिलीज के पहले को-एक्ट्रेर्स के बीच प्रेम-प्रसंग होने की अफवाहें उड़ना बहुत बोरिंग गॉसिप है और पाठक भी इसमें अब दिलचस्पी नहीं लेते हैं. गौरतलब है कि 'राब्ता' के ट्रेलर लांच के दौरान सुशांत तब अपना आपा खो बैठे थे, जब एक पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के बारे में पूछ लिया था. अभिनेता ने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही थी.

इस विषय में अभिनेता ने कहा कि टेलीविजन पर लोकप्रियता हासिल करने के दौरान से ही वह मीडिया से मुखातिब हो रहे हैं. बातचीत कर रहे हैं, पहले कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई और भविष्य में अगर कुछ ऐसा होता है तो वह अपने विचारों के साथ खड़े होंगे. उन्होंने कहा, "मैं इतना समझदार जरूर हूं कि डिप्लोमेटिक छवि बनाने के लिए कोई भी लोगों की पसंद से मिलती-जुलती राय दे सकूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है. मीडिया के सामने पक्ष लेने और संवेदनशील बनने में कुछ नहीं लगता है और यह कहना 'मैं नहीं जानता' किसी भी विषय पर राय बनाने के लिए पर्याप्त है."

अभिनेता ने कहा कि शायद अगली बार से जब उनसे इसी मुद्दे पर सवाल किया जाएगा, तो वह पूरी जानकारी के साथ आएंगे और अपनी राय जाहिर करेंगे और लोग उनके राय का सम्मान करेंगे.

दिनेश विजान निर्देशित 'राब्ता' नौ जून को रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget