एक्सप्लोरर

Avinash Sachdev संग ब्रेकअप के बाद Rubina Dilaik का हो गया था बुरा हाल, गुस्सा और डिप्रेशन में किया था ये काम

Rubina Dilaik Avinash Sachdev: एक इंटरव्यू में, रुबीना दिलैक ने अपनी लाइफ की चुनौतियों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अविनाश सचदेव के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने कैसे संघर्ष किया.

Rubina Dilaik Open Up About Break Up: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने टीवी शो छोटी बहू (Choti Bahu) में अपने किरदार से लोकप्रियता हासिल की जिसके बाद एक्ट्रेस से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. रुबीना (Rubina) रियलिटी टीवी शो, 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की विजेता भी बन चुकी हैं. भले ही एक्ट्रेस इस वक्त अपने करियर और पर्सनल लाइफ के सुनहरे दौर से गुज़र रही हैं लेकिन शुरुआती दिनों में, उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था.

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी. दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई थी. 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रुबीना (Rubina Dilaik) और अभिनव (Abhinav) ने 21 जून, 2018 को शिमला में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. वहीं, एक इंटरव्यू में रुबीना (Rubina Dilaik) ने अपने 'छोटी बहू' सीरियल के को-एक्टर अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) के साथ ब्रेकअप के बारे में बात की और बताया कि यह उनके जीवन के सबसे कठिन वक्त में से एक था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

ये भी पढ़ें:- Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को इस नाम से बुलाते हैं रणबीर कपूर, परेशान होकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया दुख

 
रुबीना (Rubina Dilaik) ने शेयर किया कि टूटे रिश्ते के कारण उन्हें गुस्से जैसे मुद्दों से निपटना पड़ा और इस वजह से उनके माता-पिता के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. रुबीना (Rubina Dilaik) ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि मैं सुबह के 3-4 बजे, हांफते हुए उठती थी क्योंकि लगभग 10 दिनों तक मैं बस रोती रही. मैं किसी को देखना नहीं चाहती थी. इतना ही नहीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बताया कि रिश्तों और लाइफ के लिए उनका दृष्टिकोण पहले ब्रेकअप के बाद बदल गया था'.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 
इस बारे में बात करते हुए कि क्या उसके लिए फिर से प्यार पाना मुश्किल था? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे खुद से इतना प्यार करना होगा कि मैं खुद को गलतियां करने दूं और खुद से इतना प्यार करूं कि मैं समझ सकूं कि अलग होना ठीक है'. खैर, आज रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget