एक्सप्लोरर

14 साल बाद रतन राजपूत ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर बयां किया दर्द, कहा- वो बुड्ढा बोला अपनी बेटी के साथ भी...

Ratan Raajputh On Bollywood Producer: टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच से जुड़े अपने बुरे अनुभव को शेयर किया है.

Ratan Raajputh On Casting Couch: ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘महाभारत’ (Mahabharat) और ‘संतोषी मां’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Raajputh) छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, इन दिनों वह टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स के बारे में फैंस को बताती रहती हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए कई खुलासे कर चुकी हैं और अब उन्होंने कास्टिंग काउच पर अपना दर्द बयां किया है.

रतन राजपूत ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया है कि, जब वह काम के सिलसिले में एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर के पास गईं तो उसने बहुत बुरा बर्ताव किया. साथ ही काम के बदले उनसे सोने का प्रस्ताव रखा. रतन राजपूत ने यहां तक कहा, जब उन्होंने प्रोड्यूसर के उम्र पर सवाल किया कि वह उनके पिता समान हैं तो उसने ऐसी बात कह दी, जिसने रतन राजपूत भी हैरान रह गईं.

काम के बदले बनना चाहता था दोस्त

रतन राजपूत ने बताया, वह 14 साल पहले जब वह मुंबई गई थीं. वह वहां एक प्रोड्यूसर से मिलीं, जिसने उन्हें बहुत बेइज्जत किया. उस प्रोड्यूसर ने रतन राजपूत के बाल, स्किन और कपड़ों का मजाक बनाया. साथ ही कहा कि, रतन को अपना पूरा लुक चेंज करना पड़ेगा, जिसके लिए करीब 2-2.5 लाख रुपये का खर्चा आएगा. प्रोड्यूसर ने रतन से कहा कि वह मुफ्त में उन पर पैसे क्यों खर्च करे? रतन को उन्हें गॉडफादर बनाना होगा और उनके साथ दोस्ती करनी पड़ेगी.   

प्रोड्यूसर की इस बात से हैरान हुईं रतन

रतन राजपूत ने ब्लॉग में बताया कि प्रोड्यूसर की इस डिमांड से वह बहुत हैरान हो गई थीं. उन्होंने कहा, “मैं हैरान थी. मैंने उनसे कहा कि आपकी उम्र मेरे पिता के बराबर है तो मैं कैसे दोस्त बन सकती हूं. मैं आपका सम्मान करती हूं और आपकी हर बात मानूंगी. फिर वह मुझसे नाराज हो गया और बोला- मैं तुम्हारे लिए कुछ भी फ्री में नहीं करूंगा. यहां सिर्फ दोस्ती होती है.” यही नहीं, उस प्रोड्यूसर ने रतन से यहां तक कहा कि अगर वह एक्टिंग की दुनिया में आना चाहती हैं तो उन्हें ये सब ड्रामे बंद करने पड़ेंगे और थोड़ा समझदार बनना होगा.

प्रोड्यूसर ने अपनी बेटी के लिए भी कही ऐसी बात

रतन राजपूत ने अपने ब्लॉग के आखिर में जो कहा, वो वाकई हैरान करने वाला था. जब रतन ने उसे अपने पिता के समान बताया तो उस प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस से कहा, “अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती तो मैं उसके साथ भी सो जाता.” एक्ट्रेस को इस बात से गहरा झटका लगा. उन्होंने कहा, “कोई अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कह सकता है.” इस घटना के बाद रतन राजपूत ने कभी फिल्म में जाने का ख्वाब नहीं देखा और लोगों को सलाह दी कि वह इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए समझौता न करें.

यह भी पढ़ें

Raju Srivastav Prayer Meet: मुंबई में राजू श्रीवास्तव के परिवार ने रखी प्रेयर मीट, कई सितारे देंगे श्रद्धांजलि

Bigg Boss 16 : इस बार डर से थर-थर कांपेंगे कंटेस्टेंट्स, जब गब्बर बनकर कहर बरपाएंगे सलमान ख़ान..देखें लेटेस्ट प्रोमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget