एक्सप्लोरर

अपने डिप्रेशन को लेकर रश्मि देसाई ने की बात, कहा- 'मैंने खुद को बांध लिया था..'

बिग बॉस 13 के फाइनल में पहुंची अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी हाल ही में अपने डिप्रेशन के बारे में बात की है. रश्मि ने डिप्रेशन के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में भी बताया है.

बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सेलेब्स डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं. अब सेलेब्स अपने निजी जीवन में डिप्रेशन के दौरान के अनुभवों को फैंस को जागरुक करने के लिए साझा भी करने लगे हैं. बिग बॉस 13 के फाइनल में पहुंची अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी हाल ही में अपने डिप्रेशन के बारे में बात की है. रश्मि ने डिप्रेशन के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में भी बताया है.

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उस अवस्था से निकलने में उनके परिवार ने उनकी मदद की. रश्मि ने हिंदुस्तानटाइम्स डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा, "आप कमतर महसूस करने लगते हैं, आपका आत्म-अवलोकन प्रभावित हो जाता है, आपका आत्मविश्वास लगभग शून्य हो जाता है. आप मूडी और उदास हो जाते हैं और आपकी पसंद बदल जाती है. कई लोग इसका सामना करते हैं लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं. मैंने खुद को बांध लिया था. सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे काम ने हमेशा मेरा साथ दिया. क्योंकि मैंने काम किया, इससे मुझे बहुत मदद मिली. तीन से चार साल बाद, मैंने भी काउंसलिंग ली और महसूस किया कि अगर मैं कुछ बना सकती हूं, तो मैं भी कुछ खत्म भी कर सकती हूं."

उन्होंने इस बारे में भी बात की कि डिप्रेशन से वह किस तरह लड़ीं. उन्होंने कहा, "आपको ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो आपको विकसित होते देखना चाहते हैं और जो आपको बढ़ने में मदद कर सकते हैं. अक्सर, हमें एहसास नहीं होता है लेकिन हमारी पसंद गलत हो सकती है. हम दुखी होते हैं जब चीजें हमारी उम्मीदों से मेल नहीं खाती हैं. मुझे लगता है कि आपको हमेशा आगे बढ़ना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए."

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में जिस दौरान रश्मि देसाई घर में थी उस दौरान उन्हें उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान की शादी और बच्चे के बारे में पता चला था. इस सच्चाई के सामने आने के बाद वो काफी टूट गईं थी और उन्हें इससे उबरने में काफी समय लगा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget