एक्सप्लोरर

रेप के आरोपी अभिनेता करण ओबेरॉय को एक महीने बाद मिली जमानत

अदालत ने ओबेरॉय को 50,000 रुपये जमा करने पर जमानत दी. इस मामले पर 4 मई को दर्ज एफआईआर दर्ज की गई थी. पीड़िता की तरफ से आरोप था कि ओबेरॉय ने शादी करने के बहाने 2017 में उसके साथ रेप किया था.

एक महिला से रेप और ब्लैकमेल के मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को टेलीविजन अभिनेता व गायक करण ओबेरॉय को एक महीने बाद जमानत दे दी. उनके वकील दिनेश तिवारी ने कहा कि न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेर ने ओबेरॉय को 50,000 रुपये जमा करने पर जमानत दी. 4 मई को दर्ज एफआईआर में 34 साल की पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ओबेरॉय ने शादी करने के बहाने 2017 में उसके साथ रेप किया था.

साथ ही उसने यह भी कहा कि करण ने रेप को फिल्माया और फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी के तहत उससे पैसे लिए. पुलिस ने 6 मई को ओबेरॉय को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसकी जमानत याचिका सत्र अदालत के पास लंबित थी. जमानत याचिका में तिवारी ने दलील दी कि एफआईआर झूठी है, उनके मुवक्किल (ओबेरॉय) ने कभी भी पीड़ित से शादी करने का वादा नहीं किया. वहीं पीड़िता ने करण को जमानत नहीं मिले इसके लिए दूसरी एफआईआर दर्ज करवाई थी.

बता दें करण ओबेरॉय रेप मामले में तब एक सनसनीखेज मोड़ आया जब करण ओबेरॉय पर रेप और ब्लैकमिंग का आरोप लगानेवाली पीड़िता ने 25 मई की सुबह खुद पर हमला करवाया था, और इसकी साजिश भी खुद ही रची थी. ये दावा खुद पीड़िता के अब तक 'फरार' बताये जा रहे वकील अली काशिफ खान ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किया.

इस हमले में कासिफ के चचेरे भाई अल्तमस अंसारी को 3 अन्य आरोपियों (जिशान‌ अंसारी, जतिन संतोष, अराफत अहमद अली) के साथ ओशिवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से पीड़िता के वकील कासिफ पर भी इस हमले की साजिश में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी.

उल्लेखनीय है कि हमले के दो दिन बाद से 'फरार' बताये जा रहे कासिफ ने सोमवार की दोपहर को ओशिवरा पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया और उन्हें शाम को सशर्त जमानत भी मिल गयी.

गौरतलब है कि 25 म‌ई को मॉर्निंग वॉक पर निकली पीड़िता पर दो बाइक सवारों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था और वहां से भागते वक्त वो एक पर्ची भी छोड़ गये थे जिसपर करण ओबेरॉय के खिलाफ दायरे रेप का मुकदमा वापस लेने की बात लिखी थी. तहकीकात में इस हमले में एक साजिशकर्ता अल्तमस की बाइक के इस्तेमाल की बात भी सामने आयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget