एक्सप्लोरर

Raju Srivastav की प्रेयर मीट में बुरी तरह टूटीं पत्नी शिखा, कहा- मेरी तो जिंदगी चली गई...

Raju Srivastav: रविवार को मुंबई में राजू श्रीवास्तव के लिए प्रेयर मीट रखी गई थी. जिसमें कपिल शर्मा से लेकर जॉनी लिवर तक कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

Raju Srivastav Prayer Meet: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. वह हार्ट अटैक आने के बाद से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे.  उनकी हालत में सुधार बहुत कम हो रहा था. दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजू श्रीवास्तव का इलाज 41 दिनों तक चला. वहां उन्होंने आखिरी सांस ली. 22 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था. रविवार को मुंबई में राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट रखी गई थी. जहां कई बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. राजू श्रीवास्तव का परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है. प्रेयर मीट में राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव बुरी तरह टूट गईं. जिसके बाद उनकी बेटी उन्हें संभालती नजर आईं.

राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट में कॉमेडियन जॉनी लिवर, सुनील पाल, कपिल शर्मा, भारती सिंह, कीकू शारदा, शैलेश लोढ़ा समेत कई कलाकार पहुंचे थे. सभी सितारों की आंखें नम नजर आईं. प्रेयर मीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजू श्रीवास्तव की पत्नी रोती नजर आ रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundra (@officalkarankundra)

इमोशनल हुईं शिखा श्रीवास्तव
प्रेयर मीट के दौरान राजू श्रीवास्तव की पत्नी से दो शब्द कहने के लिए कहे जाते हैं. वह कहती हैं- क्या बोलूं, बोलने को कुछ नहीं रह गया है, मेरी तो जिंदगी चली गई. सब लोगों ने बहुत प्रेयर की, डॉक्टर्स ने अपनी पूरी कोशिश की. हम सबने बहुत कोशिश की लेकिन सबको हंसाया है और ऊपर जाकर वहां भी सबको हंसा रहे होंगे. वहां भी हंसाएं सबको. खुश रहें, शांति से रहें. आप सभी का शुक्रिया. सब लोगों ने बहुत सपोर्ट किया है. हमारी स्ट्रेंथ हैं, हमारे पिलर हैं. सबको बहुत-बहुत शुक्रिया.

जॉनी लिवर ने राजू श्रीवास्तव को किया याद
प्रेयर मीट के दौरान जॉनी लिवर ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा- राजू के स्ट्रगल के दिन मेरे साथ ही शुरू हुए थे. हमारा परिवार का रिश्ता था और हम पड़ोसी भी थे. तो आप सोच सकते हैं मैं कितने दुख में होंगा.  हमने एक शानदार आर्टिस्ट खो दिया है.  उन्होंने कई सालों तक लोगों को हंसाया है लेकिन उनका अचानक निधन हो गया. ये स्टैंडअप कॉमेडी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.

ये भी पढ़ें: DID Super Moms 3 Winner: हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमरा ने जीता ‘डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3’, मिली इतनी प्राइज मनी

Money Laundering Case: 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस आज पटियाला हाउस कोर्ट में होंगी पेश, अदालत ने भेजा था समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget