एक्सप्लोरर

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan में एंट्री करने को तैयार हैं पॉपुलर एक्टर प्रणव कुमार, जानें क्या है इसकी कहानी

Pranab Kumar Serial : ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ (Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan) आज के वृंदावन पर आधारित एक परिपक्व रोमांस की कहानी है.

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan : ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ (Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan) आज के वृंदावन पर आधारित एक परिपक्व रोमांस की कहानी है. इसमें मोहन (शबीर अहलुवालिया) (Shabir Ahluwalia) की कहानी है, जो कभी एक खुशमिजाज और दिलकश युवक था, जिस पर लड़कियां मोहित हो जाया करती थीं. हालांकि आज मोहन की वो मुस्कान कहीं गुम हो गई है और अब वो एक गंभीर और चिड़चिड़ा इंसान बन गया है.

दूसरी ओर, राधा (निहारिका रॉय) (Neeharika Roy) एक धार्मिक और आशावादी लड़की है, जो मोहन के चेहरे पर एक बार फिर वही मुस्कान वापस लाना चाहती है. जहां दर्शकों को अपने प्यारे राधा और मोहन की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है, वहीं अब हृदय नाम का एक किरदार उनकी जिंदगी में आकर कहानी का रुख मोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. पॉपुलर टीवी एक्टर प्रणव कुमार इससे पहले कई टॉप शोज़ में नजर आ चुके हैं और अब वो इस शो में हृदय का किरदार निभाते नजर आएंगे. यंग एवं गुड लुकिंग हृदय एक सर्वगुण संपन्न लड़का है और राधा रानी का भक्त है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @pranavkumar2010

दरअसल, वो अपना ज्यादातर समय राधा मां का नाम जपते हुए बिताता है और उसकी इस भक्ति को देखकर परिवार में सभी लोगों को लगता है कि वो राधा के लिए एक अच्छा वर है. हालांकि हृदय के इर्द-गिर्द काफी रहस्य है और जहां राधा, मोहन से प्रेम करती है, वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि जब उसका परिवार हृदय से उसकी शादी पक्की करने की कोशिश करता है, तब क्या होगा. जहां इस किरदार की एंट्री बहुत सारे ट्विस्ट्स और टर्न्स लेकर आएगी, वहीं प्रणव इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

प्रणव कुमार बताते हैं, ‘मैं हृदय का रहस्यमय किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या वो वाकई दिल से सबका भला चाहता है या वो कुछ और है. जहां यह शो पहले ही बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है, वहीं मेरे लिए भी इस शो में आकर अपना किरदार स्थापित करना एक चैलेंज होगा. हालांकि मैं इस शानदार मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैंने अपने पिछले शोज़ में जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे यह किरदार काफी अलग है और इससे मुझे एक एक्टर के रूप में अपना विकास करने में मदद मिलेगी. इस शो में शबीर अहलुवालिया जैसे दिग्गज एक्टर भी हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए काफी उत्सुक हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक कहानी में आने वाले इस मोड़ को पसंद करेंगे और मेरी परफॉर्मेंस को भी अपना प्यार देंगे.'

जहां प्रणव की एंट्री यकीनन देखने लायक होगी, वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि किस तरह वो राधा और मोहन की जिंदगी में हलचल मचाता है. राधा और मोहन की इस दिलचस्प कहानी का लुत्फ उठाने के लिए देखिए ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.

‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस Sara Khan को फिर मिला प्यार, इस शख्स को कर रही हैं डेट!

Mira Kapoor Photos : सन किस्ड फोटोज में दिखी मीरा कपूर की नेचुरल ब्यूटी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget