एक्सप्लोरर

बलात्कार के आरोपी करण ओबेरॉय का पूजा बेदी समेत इन सेलिब्रिटीज ने किया सपोर्ट, बताया सबसे अच्छा इंसान

जहां महिला ने करण पर बलात्कार, धोखाधड़ी और ब्लैकमेल समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी ओर करण के दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ कलाकारों ने करण का खुलकर समर्थन किया है.

टेलीविजन एक्टर करण सिंह ओबेरॉय को रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है. जहां महिला ने करण पर बलात्कार, धोखाधड़ी और ब्लैकमेल समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी ओर करण के दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ कलाकारों ने करण का खुलकर समर्थन किया है. करण के सपोर्ट्स की लिस्ट में अभिनेत्री पूजा बेदी से लेकर दिग्गज गायिका आशा भोलसे के पोते चैतन्य भोसले भी शामिल हैं. यहां जानिए करण के सपोर्ट में किसने क्या कहा:

पूजा बेदी- अभिनेत्री पूजा बेदी करण ओबेरॉय को पिछले 15 सालों से जानती हैं और दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं. पूजा करण पर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए काफी जज़्बाती भी हो गयीं. उनकी आंख में आंसू थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने करण और आरोप लगाने वाली महिला दोनों के चैट्स देखे हैं कि किस तरह से वो जबरदस्ती रिश्ता बनाने‌ की कोशिश करती रहीं हैं और किस तरह से वो करण को परेशान करती रही हैं. उन्होंने कहा कि ओबेरॉय की जो छिछालेदार हो रही है, उसका ज़िम्मेदार कौन है, जबकि कथित विक्टिम की पहचान छुपाई जा रही‌ है.

करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने किया खुलासा- घर बुलाकर किया रेप फिर वीडियो से करता था ब्लैकमेल

चैतन्य भोसले (जो गायिका आशा भोंसले के पोते भी हैं)- बैंड ऑफ़ बॉयज़ के सदस्य चैतन्य, करण ओबेरॉय को 2001 से जानते हैं जब सबने मिलकर म्यूज़िक बैंड बॉयज़‌ की स्थापना की थी. उन्होंने बताया कि किस तरह से करण एक बेहद सभ्य इंसान हैं और जिस तरके के करतूतों के इल्ज़ाम उनपर लगे हैं, वो बिल्कुल अविश्वसनीय किस्म के हैं. उन्होंने करण के बारे में कई उदाहरण दिये और कहा कि ओबेरॉय और आरोप लगाने वाली महिला के बीच में कोई जिस्मानी संबंध नहीं था.

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए करण ओबेरॉय बोले- बेगुनाह हूं, महिला ने जबरदस्ती फंसाया

अन्वेशी जैन-ये एक अभिनेत्री हैं और ओबेरॉय को अपना मेन्टॉर मानती रही हैं. उन्होंने बेहद सनसनीखेज़ इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि आरोप लगाने वाली महिला करण और उनके परिवार को काला जादू के ज़रिए भी उन्हें कई बार परेशान करती रही है. उन्होंने दोनों के चैट्स देखने और पढ़ने का भी दावा किया. रेप करने का इल्ज़ाम 2017 का है, मगर उसके बाद की तारीखों पर किसी तरह से करीब आने, किस और सेक्स करने के लिए लड़की के बेताबी भरे मैसेजेज़ पढ़ने का दावा किया और साथ ही कई और खुलासे भी किये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget