एक्सप्लोरर

अनुपमा से निकाले गए Paras Kalnawat का फूटा गुस्सा, बोले- बिना डायलॉग बैकग्राउंड में शो पीस बनकर खड़ा रहूं?

Paras Kalnawat On Anupamaa Eviction: पारस कलनावत का कहना है कि उन्हें अनुपमा से निकाले जाने का कोई दुख नहीं हैं. इसके साथ ही पारस ने झलका दिखला जा सीजन 10 का हिस्सा बनने की पुष्टि भी कर दी है.

Paras Kalnawat On Anupama Exit: टीवी के सुरहिट शो 'अनुपमा (Anupamaa) में लीड किरदार अनुपमा के छोटे बेटे समर शाह का रोल प्ले कर रहे अभिनेता पारस कलनावत ( Paras Kalnawat) को शो से बाहर निकाल दिया गया है. मेकर्स ने पारस को बिना चेतावनी दिए अचानक उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. खबरें हैं कि पारस कलनावत रिएलिटी टीवी शो झलक दिखला सीजन 10 में नजर आएंगे. अनुपमा (Anupamaa) से निकाले जाने पर अभिनेता पारस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि ऐसे शो में बने रहना क्या फायदा जहां 18 पन्नों की स्क्रिप्ट में उनके लिए एक डायलॉग नहीं होता. वो सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहते हैं. 

टीवी शो अनुपमा में पारस, समर के काफी स्मार्ट रोल में थे. वह मां, अनुपमा के सबसे करीब थे. पारस को इस शो से समर जैसे एक मासमू छोटे बेटे के रोल में घर-घर में पहचान मिल गई है. लेकिन उन्होंने इस शो को खुद छोड़ने का फैसला किया है. दरअसल पारस ने रिएलिटी टीवी शो झलक दिखला जा साइन कर लिया है. ये बात जानकर शो मेकर्स ने उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया. पारस ने इस मामले पर मीडिया से बात की है. उनका कहना है कि वह चैनल के इस फैसले से जरा भी परेशान नहीं हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

पिंकविला से बातचीत में पारस ने कहा, मैं इस सबको बहुत ही पॉजिटिव तरीके से ले रहा हूं, मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं क्योंकि ये मेरा फैसला था. मैंने दूसरे चैनल का शो साइन किया है तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. इस शो मेरे किरदार की बिल्कुल ग्रोथ नहीं हो रही थी. मैंने अपने आप को ऐसी जगह देखना चाहता हूं जहां मुझे पहचान और सफलता हासिल हो. मैं एक अभिनेता और डांसर के रूप में खुद की पहचान बनाना चाहता हूं. इसलिए मैं झलक दिखला जा सीजन 10 (Jhalak Dikhla Ja 10) का हिस्सा बना हूं. स्टार प्लस, कर्लस चैनल को अपने कॉम्पटिटर के तौर पर देखता है. इसलिए चैनल ने मुझे टर्मिनेट किया है. मैं शो मेकर राजन शाही की इज्जत करता हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया. लेकिन एक साल से ज्यादा वक्त गुजर गया और मुझे अनुपमा शो में कुछ भी करने का मौका नहीं मिला था. 

उन्होंने आगे कहा कि, मैं लंबे समय से अनुपमा शो में अपने करैक्टर की ग्रोथ की डिमांड कर रहा था. मैं एक ऐसे शो का हिस्सा था जिसमें 18 पेज लंबे सीन होते हैं और मैं बैकग्राउंड में खड़ा रहता हूं, मेरे पास डायलॉग्स भी नहीं होते. शो में समर यानि मेरे किरदार की ग्रोथ पूरी तरह रोक दी गई थी. मैंने उनसे यह बात पहले भी कही थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. तो मैंने डांस रिऐलिटी शो चुना. मुझे उन लोगों की तरफ से जब कोई जवाब नहीं मिला तो मैंने रिएलिटी शो झलक दिखला जा को चुना. मेरे सामने अच्छे मौके आएंगे तो मैं उन्हें चुनूंगा. अगर मेकर्स अपने शो के बारे में सोच रहे हैं तो मैं भी अपने बारे में सोच सकता हूं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

पारस ने बताया, हालांकि शो छोड़ना आसान नहीं था. लेकिन मैं झलक दिखला जा जैसे शो का हिस्सा बनकर खुद को एक्सप्लोर करना चाहता हूं. ये शो मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका था और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहता था. 

पारस ने कहा, सालों पहले यही सब अभिनेत्री जिया मनेक (Gia Manek) के साथ हुआ था. वह स्टार प्ल्स के शाही के साथ इसी नेटवर्क में 'साथ निभाना साथिया' में काम कर रही थीं. उन्होंने भी दूसरे चैनल पर इसी डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लिया. मेकर्स ने उन्हें रातोरात रिप्लेस कर दिया था. पारस बोलते हैं, प्रोडक्शन टीम ने मुझे जिया मनेक का उदाहरण दिया था. हर ऐक्टर की अपनी जर्नी होती है. मुझे लगता है कि हर किसी को अपने लिए चीजें चुनने का अधिकार होता है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें- नेटवर्थ
मुंबई में आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें- नेटवर्थ
जेल में कैदियों के लिए डांस कर चुकी हैं सपना चौधरी, खुद किया खुलासा, कहा- मैं अकेली नहीं हूं
जेल में कैदियों के लिए डांस कर चुकी हैं सपना चौधरी, खुद किया खुलासा कहा- मैं अकेली नहीं हूं
धूम-धड़ाके से हुई 'देवों के देव... महादेव' की 'पार्वती' की गोदभराई, पिंक साड़ी में पूजा बनर्जी लगीं बला की खूबसूरत, देखें Inside Video
धूम-धड़ाके से हुई 'देवों के देव... महादेव' की 'पार्वती' की गोदभराई, पिंक साड़ी में पूजा बनर्जी लगीं बला की खूबसूरत
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget