एक्सप्लोरर

सुनील ग्रोवर से विवाद की खबरों के बीच कपिल शर्मा ने ट्विटर पर उठाया यह कदम!

नई दिल्ली: पिछले कई सालों से अपने शो के जरिए दर्शकों को हंसा हंसा कर लोट पोट करने वाले कपिल शर्मा अचानक मुश्किल में आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच हाथापाई हुई और नशे में धुत कपिल ने सुनील को थप्पड़ भी जड़ दिया.

सुनील ग्रोवर से विवाद की खबरों के बीच कपिल शर्मा ने ट्विटर पर उठाया यह कदम!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल पर लग रहे मारपीट के आरोप के बाद कपिल और सुनील ने ट्विटर पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. लेकिन अब इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. कपिल ने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर को फिर से फॉलो करना शुरु कर दिया है जबकि सुनील अभी भी कपिल को फॉलो नहीं कर रहे हैं. कप्पू शर्मा के इस कदम से लगता है कि वे जल्द से जल्द इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं. कपिल ने फेसबुक पोस्ट भी डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि हम  बैठेंगे और बात कर लेंगे कि दिक्कत कहां है. नीचे आप तस्वीर में देख सकते हैं कि कपिल ने सुनील को फिर से फॉलो करना शुरु कर दिया है.

6

दोनों के बीच हुए इस विवाद पर कपिल शर्मा लिखा, “अपना सबसे अच्छा समय सेलिब्रेट कर रहा था और अचानक खबर आती है कि मेरे और सुनील पाजी के बीच झगड़ा हो गया है.”

कपिल ने कहा कि फ्लाइट में हुए झगड़े को किसने देखा और ये खबर कौन बाहर लेकर आया. कपिल ने सवाल किया कि जिसने ये बात फैलाई है क्या वो यकीन करने लायक है?

sunil_grover-580x395

कपिल ने आगे लिखा, “कुछ लोगों को इस तरह की चीजों से मजा आता है. हम साथ खाते हैं. साथ सफर करते हैं. मैं अपने भाई से साल में एक बार मिलता हूं और अपनी टीम के साथ रोजाना वक्त गुजारता हूं. खासकर सुनील के साथ. मैं उनसे प्यार करता हूं. उनकी इज्जत करता हूं.”

सुनील ग्रोवर (गुत्थी) फिलहाल नहीं छोड़ रहे हैं कपिल का शो, प्रोड्यूसर्स से बात-चीत के बाद लेंगे फैसला!

कपिल ने इस बात को माना कि सुनील से उनकी बहस हुई है. उन्होंने कहा, “हां मेरी उनसे बहस हुई थी, लेकिन क्या हम आम इंसान नहीं हैं? मैं 5 सालों में पहली बार उनपर चिल्लाया. इतना तो चलता है भाई. हम बैठेंगे और बात कर लेंगे कि दिक्कत कहां है. मैं एक आर्टिस्ट और एक अच्छे इंसान को तौर पर उनसे प्यार करता हूं”

कपिल ने इसे अपना पारिवारिक मामला बताते हुए कहा है कि वे इस मामले को ठीक कर लेंगे. उन्होंने मीडिया से कहा, “ज्यादा मजे मत लिया करो.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
TV Serial Spoilers: अनुपमा की प्राइज मनी पर बच्चों की बुरी नजर, अस्पताल से अचानक गायब हुई दादी सा
अनुपमा की प्राइज मनी पर बच्चों की बुरी नजर, अस्पताल से अचानक गायब हुई दादी सा
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget