एक्सप्लोरर

स्टार प्लस पर फिर से नजर आएंगे नकुल मेहता! होने वाला है कुछ खास!

Nakuul Mehta Upcoming Show: टीवी के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता की फैन फॉलोविंग लाखों में हैं. अब उन फैंस के लिए एक खुशखबरी है जिसमें आप एक बार फिर से नकुल मेहता को स्टार प्लस पर देख पाएंगे.

Nakuul Mehta Upcoming Show: स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को ऐसे शो दिए हैं जो उनके दिल को छू जाते हैं. ये चैनल अपने मजेदार और दिलचस्प कंटेंट के लिए जाना जाता है. इसकी कहानियां और किरदार लोगों से जुड़े हुए लगते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को ये और भी करीब महसूस होते हैं. पिछले कुछ सालों में स्टार प्लस हमेशा नए और रोमांचक शो लेकर आया है. इसकी कहानियों और किरदारों को फैंस से बहुत प्यार और सराहना मिली है.

दर्शकों के लिए और भी रोमांचक खबर है!  इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे स्टार प्लस के शो में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले एक्टर नकुल मेहता स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं. इन शो में नकुल मेहता की एक्टिंग ने उन्हें खूब तारीफें और अवॉर्ड्स दिलाए हैं. अब वो एक नए अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं. वो उड़ने की आशा के खास एपिसोड्स होस्ट करेंगे, जिसमें गुम है किसी के प्यार में के साथ एक खास कोलैबोरेशन भी होगा. 

स्टार प्लस के किस शो में नजर आएंगे नकुल मेहता?

सुपरस्टार बहू कॉम्पिटिशन नाम से इस खास सीरीज में नकुल मेहता एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएंगे. शो में मजेदार कॉम्पिटिशन होंगे जैसे कि फूड गेसिंग गेम और रजत-सावी और सचिन-साइली के बीच डांस बैटल, जिसमें ढेर सारा एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देखने को मिलेगा. उड़ने की आशा और गुम है किसी के प्यार में के बीच सहयोग निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा और उन्हें देखने के लिए उत्साहित रखेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

29 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'उड़ने की आशा' में सुपरस्टार बहू प्रतियोगिता देखना न भूलें. 'उड़ने की आशा' सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है. इस रोमांचक शो में कई सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. इसमें नकुल मेहता भी अपने अंदाज में नजर आएंगे और फैंस को खूब एंटरटेनटेन करने वाले हैं.

कौन हैं नकुल मेहता?

41 वर्षीय एक्टर नकुल मेहता ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक एल्बम से किया था. इनकी पहली फिल्म उसी साल आई थी जो तेलुगू भाषा में थी. 2008 में पहली हिंदी फिल्म हाल-ए-दिल आई जिसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई लेकिन फिल्म फ्लॉप रही. 2016 में नकुल ने टीवी का रुख लिया और 'इशकबाज' नाम के डेली सोप में नजर आए. ये शो दो साल टीवी पर आया और खूब पसंद किया गया, यहीं से नकुल मेहता को घर-घर में लोकप्रियता मिली.

यह भी पढ़ें: Govinda से लड़ाई खत्म होने के बाद भी अभी तक मामी सुनीता से नहीं हुई कृष्णा अभिषेक की बात, चलते शो में मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget