एक्सप्लोरर

DID लिटिल मास्टर्स के सेट पर पति का वीडियो देख क्यों रो पड़ीं मौनी रॉय? जानें पूरा मामला

शो के लॉन्च से ही दर्शक हर हफ्ते यंग डांसिंग टैलेंट्स के एक्ट्स का मजा ले रहे हैं. शनिवार भी दर्शकों को एक स्पेशल ट्रीट मिलेगी, जहां शादी स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट्स कुछ शानदार एक्ट्स लेकर आएंगे.

पिछले 30 सालों से ज़ी टीवी भारतीय युवाओं को अपना सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग टैलेंट दिखाने के लिए एक ग्लोबल मंच उपलब्ध करा रहा है. इस चैनल के सबसे प्रतिष्ठित डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस ने जब साल 2009 में अपनी शुरुआत की, तो इसने देश में डांस की एक नई क्रांति ला दी थी. बीते 13 वर्षों में इस शो ने डांस को लेकर इंडिया की सच्ची लगन दिखाई. अपने दर्शकों को कुछ आकर्षक टीज़र्स के जरिए इस साल के जबर्दस्त टैलेंट की झलक दिखाने के बाद ज़ी टीवी ने हाल ही में देश के सबसे यंग डांसिंग टैलेंट की खोज के लिए अपने टॉप-रेटेड रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीज़न 5 की शुरुआत की है.

इस शो के लॉन्च से ही दर्शक हर हफ्ते यंग डांसिंग टैलेंट्स के शानदार एक्ट्स का जमकर मजा ले रहे हैं. इस शनिवार भी दर्शकों को एक स्पेशल ट्रीट मिलेगी, जहां शादी स्पेशल एपिसोड में डीआईडी लिटिल मास्टर्स के कंटेस्टेंट्स कुछ शानदार एक्ट्स लेकर आएंगे. शूटिंग के दौरान हमारे जजों के पति और पत्नियों को स्पेशल गेस्ट्स के रूप में आमंत्रित किया गया था, हालांकि मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार नहीं आ सके थे. लेकिन उन्होंने एक प्यारे वीडियो संदेश के जरिए मौनी को एक सरप्राइज़ दिया और हमें कहना पड़ेगा कि इस मैसेज ने मौनी को वाकई इमोशनल कर दिया. असल में मौनी ने शूटिंग के दौरान बताया था कि वो सेट पर अपने पति को कितना मिस करती हैं, लेकिन लगता है कि उनके पति ने भी उन्हें निराश नहीं किया और इस सरप्राइज़ वीडियो ने मौनी की आंखों में आंसू ला दिए.

इस वीडियो में सूरज ने कहा, ‘‘मैं 4 साल पहले अपने दोस्तों की पार्टी में मौनी से मिला था. वो इतनी खूबसूरत दिख रही थीं कि मैं उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाया. मेरे एक दोस्त ने उनके साथ बात शुरू करने में मेरी मदद की और फिर हमने एक दूसरे को अपने नंबर दे दिए. धीरे-धीरे हम डेटिंग करने लगे और एक दिन जब मौनी, मैं और कुछ दोस्त एक वेकेशन पर गए, तो हमने मौनी के लिए एक छोटा-सा सरप्राइज प्लान किया था. उन्हें नहीं पता था कि मैं उन्हें प्रपोज़ करने वाला हूं. मैंने बैकग्राउंड में उनके लिए उनका फेवरेट गाना लगाया और फिर खूबसूरत सनसेट के बैकड्रॉप में मैंने उन्हें प्रपोज़ किया. हमारी शादी को तीन महीने हो चुके हैं और मैं कहना चाहूंगा कि उनके साथ होना बड़ा खुशनुमा एहसास है.‘‘

मौनी ने कहा, ‘‘सूरज से मिलने से पहले मैं थोड़ी गुमसुम रहती थी, लेकिन उन्होंने मुझे जिंदगी जीने का सही रास्ता दिखाया. उन्होंने मुझे बताया कि मुझे अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा और इस पल में रहकर इसका जादू महसूस करना होगा. मुझे लगता है कि उन्होंने ही मुझे जिंदगी के असली जादू से मिलवाया. मैं अपनी जिंदगी में उन्हें पाकर बहुत आभारी महसूस करती हूं. वो मेरे सच्चे जीवन साथी हैं और मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं.‘‘

जहां मौनी के पति की इस खास मौजूदगी को मिस नहीं किया जा सकता, वहीं थोड़ा इंतजार कीजिए और इस वीकेंड कंटेस्टेंट नोबोजीत की जबर्दस्त परफॉर्मेंस का भी मजा लीजिए, जिसमें वो रिवर्स यानी उल्टी दिशा में बड़ा अचूक डांस करेंगे. इसके अलावा, इस वीकेंड इस शो में एक बड़ा रोमांचक एलिमेंट रोबांबो भी पेश किया जाएगा! यह रियलिटी शो पर अपनी तरह का पहला रोबोट होगा, जो न सिर्फ कंटेस्टेंट्स, दर्शकों और जजों से बात करेगा, बल्कि उनका मनोरंजन भी करेगा.

 डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 का ये एपिसोड आप इस शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर देख सकते हैं.

Salman Khan Look: सलमान खान की अगली फिल्म से सामने आया उनका खूंखार लुक, लंबे बाल और चेहरे पर दिखा तेज गुस्सा

Shilpa Shetty के मुंह बोले भाई संग रोमांस करती नजर आईं Esha Gupta, मेरी जान पर एक्ट्रेस ने दिखाईं कातिल अदाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget