एक्सप्लोरर

कन्नड़ टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस की हत्या की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने टीवी एक्ट्रेस पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है. एक्ट्रेस की हालत स्थिर है और हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

कन्नड़ टेलीविजन की एक जानी-मानी एक्ट्रेस पर उसके पति ने जानलेवा हमला किया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 49 वर्षीय अमरीश एच.एस. के रूप में हुई है. उसने 4 जुलाई को अपनी पत्नी श्रुति उर्फ मंजुला पर तब हमला किया जब उनके बच्चे कॉलेज गए हुए थे.

आरोपी ने पहले पत्नी के चेहरे पर पेपर स्प्रे किया, फिर चाकू से उस पर कई बार वार किया. गंभीर रूप से घायल श्रुति की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. उन्हें तुरंत विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

लंबे समय से चल रहे थे मतभेद

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाहिक मतभेद चल रहे थे और आर्थिक विवाद भी थे. दोनों की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं.

दोनों की मुलाकात लगभग 20 साल पहले हुई थी और कोर्टशिप के बाद विवाह किया गया था. वे मुनेश्वर ब्लॉक, श्रीनगर (बेंगलुरु) में रहते थे. लेकिन बीते कुछ वर्षों से उनके रिश्ते में गहरा तनाव बना हुआ था. आरोपी के अनुसार, श्रुति अक्सर देर रात घर आती थीं और कभी-कभी नशे में होती थीं. वह कई बार कई दिनों तक घर नहीं आती थीं और बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं निभा रही थीं. इससे अमरीश में गहरा आक्रोश पनप रहा था.

एक्ट्रेस की हाल स्थिर

पुलिस ने आरोपी अमरीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, अभिनेत्री की हालत स्थिर है और पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. बता दें कि एक्ट्रेस कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget