एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: बेघर होते ही मधुरिमा तुली ने किए ये खुलासे, विशाल संग रिलेशन पर भी कही ऐसी बात

बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट मधुरिमा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने और विशाल के रिश्ते के बारे कई बातें शेयर कीं.

Bigg Boss 13: रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला सीजन बन गया है. इस सीजन में कई कपल्स की कैमिस्ट्री देखी गई वहीं उनके बीच झगड़े भी होते दिखाई दिए. ऐसा ही कुछ मामला है विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली का. वैसे तो इन दोनों का रिश्ता जगजाहिर है, लेकिन इन दोनों ही कलाकारों के बीच पिछले दिनों बिग बॉस के घर में जमकर लड़ाई हुई. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में मधुरिमा ने अपने और विशाल के रिलेशनशिप और उनके बीच हुए झगड़े की बातें साझा की.

वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने के बाद मधुरिमा ने ये कहा था कि अब बिग बॉस के घर में जाकर उनके एक्स विशाल आदित्य सिंह को अवॉइड करेंगी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं. इसको लेकर जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, "जब आप एक ही घर में रहते हो तो आपको सबका चेहरा दिखाई देता है कुछ टास्क होते हैं जिनमें आपको पार्टिसिपेट करना होता है, कुछ ग्रुप्स होतें हैं लोगों से दोस्ती करनी होती है यही सोचकर मैंने आदित्य के साथ दोस्ती की थी क्योंकि हम पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं तो भरोसा करना आसान था."

विशाल को चप्पल से मारने के सवाल पर मधुरिमा ने बताया, "जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हो तो दोनों के बीच मजाक होना आम बात है, जब वो मजाक करते थे तो मैं उसको हंसके टाल देती थी, लेकिन जब मैंने मजाक किया तो वो उनसे सहा नहीं गया और विशाल ने इस बात का ईशू बना लिया. उन्होंने बिग बॉस से कहा इस घर में या तो मैं रहूंगा या ये रहेंगी. मधुरिमा ने कहा विशाल चाहते ही नहीं थे कि मैं बिग बॉस के घर में रहूं. मेरी एंट्री के वक्त भी उन्होंने ईशू क्रिएट किया था."

विशाल और उनके रिलेशनशिप के सवाल के जवाब में मधुरिमा ने कहा, "हमारा रिश्ते में काफी सारे उतार चढ़ाव आए, समझ नहीं आ रहा था कि प्यार है या नफरत है लेकिन जिस तरह से ये सब खत्म हुआ उसके बाद मैं अब खुश हूं कि हमारे रिश्ते में अब ना प्यार है ना नफरत है. अब हमारा रिश्ता खत्म हो चुका है."

सलमान द्वारा घर से बाहर निकाले जाने पर मधुरिमा ने कहा, "सलमान ने हमें अच्छे से समझाया और कहा कि तुम भगवान नहीं हो, इंसान हो और गलतियां इंसानों से ही होती हैं. हमसे गलती हुई सलमान के मना करने के बाद भी विशाल और मेरे बीच झगड़ा हुआ जो उनका बुरा लगा, इसके बाद सलमान ने मुझे घर से निकाला." आखिर में मधुरिमा ने कहा "मुझे खुशी है कि मैं बिग बॉस का हिस्सा रही और मैंने वहां बहुत कुछ सीखा है."

ये भी पढ़ें

बिग बॉस 13: क्या सलमान खान ने मधुरिमा और विशाल को कर दिया है शो से बाहर? बिग बॉस 13 : पारस संग शादी को लेकर आकांक्षा पुरी का खुलासा- शो के बाद शादी करने का था प्लान Bigg Boss 13: Madhurima Tuli का EVICTION Interview; Vishal Aditya Singh को चप्पल और Pan से मारने पर दी सफाई !'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget