एक्सप्लोरर

Holi 2019: 'अंगूरी भाभी' समेत इन कलाकारों ने बताई अपनी फेवरेट होली ट्रैवल डेस्टिनेशन

होली के हुड़दंग की शुरुआत हो चुकी है, हर कोई फागुन के रंग मे रंग जाना चाहता है. होली का ये खुमार टीवी कलाकारों पर चढ़ रहा है. यहां पढ़ें टीवी के चुनिंदा कलाकारों का फेवरेट होली ट्रैवल डेस्टिनेशन

मुंबई: होली का हुडदंग शुरू हो चुका है, ऐसे में हर कोई होली को खास अंदाज में मनाने की तैयारियां कर रहा है. इस बीच सेलिब्रेटीज ने भी होली के खास प्लान बना लिए हैं. अंगूरी भाभी से लेकर नागिन के माहिर तक ने होली को खास बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली है. होली के रंगों में रंगने के लिए टीवी के कुछ सेलेब्स अपने पसंदीदा होली ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताया है.

शुभांगी अत्रे: मथुरा-वृंदावन शुभांगी अत्रे ने बताया, ''मथुरा-वृंदावन की फूलों की होली दुनियाभर में मशहूर है. यहां होली का उत्सव पूरे एक हफ्ते तक मनाया जाता है. इस दौरान आप यहां के खाने पीने का लुत्फ भी उठा सकते हैं.''

पर्ल वी पूरी: आंनदपुर साहिब नागिन सीरियल के माहिर ने बताया, ''होली के कुछ अलग रंग देखना चाहते हैं तो पंजाब के आंनदपुर साहिब जरूर जाएं. यहां आपको सिख अंदाज में होली के रंग की जगह करतब और कलाबाजी देखने को मिलेगी जिसे होला मोहल्ला कहा जाता है.''

हैली शाह : उदयपुर अभिनेत्री हैली शाह ने बताया, ''होली को अगर आप शाही अंदाज में मनाने के मूड में हैं तो उदयपुर आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकता है. यहां होली काफी भव्यता के साथ मनाई जाती है.''

मनीष गोपलानी: दिल्ली की होली थपकी प्यार की सीरियल में बिहान पांडे के किरदार से मशहूर हुए मनीष गोपलानी ने बताया, ''दिल्ली की होली का रंग थोड़ा अलग और बहुत ज्यादा मजेदार होता है. यहां रंगों के साथ ही सुर और संगीत की धूम रहती है. खाने पीने की लजीज चीजें और जगह-जगह चल रहे होली के प्रोग्राम आपको यहां आने का निमंत्रण देते हैं.''

महिका शर्मा: पुरूलिया अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री महिका शर्मा ने बताया, ''पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में भी होली को बहुत ही अलग ढंग से मनाया जाता है. होली के दिन यहां पारंपरिक नृत्य और संगीत का मजा लिया जा सकता है. अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है तो आप यहां घूम सकते हैं.'' माहिका और उनके ब्वॉयफ्रेंड जल्द ही 'द मॉडर्न कल्चर' फिल्म में भी नजर आएंगे.

मनु पंजाबी: बरसाने की होली बिग बॉस 10 के जरिए लोकप्रिय हुए मनु पंजाबी ने कहा, ''यूपी के बरसाना की होली देखने के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं. यहां की लठ्ठमार होली का अंदाज बहुत ही अलग है और यहां तीन दिन होली खेली जाती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Film City में IAS तुकाराम मुंढे का खौफ, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
IAS तुकाराम मुंढे के एक्शन से डरे प्रोड्यूसर्स, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
मोस्ट पावरफुल विमेंस की लिस्ट में शामिल होने पर स्मृति ईरानी, यूं बढ़ाया महिलाओं का हौसला
मोस्ट पावरफुल विमेंस की लिस्ट में शामिल होने पर स्मृति ईरानी, यूं बढ़ाया महिलाओं का हौसला
'तारक मेहता' के इस पुराने एपिसोड को देख घूम जाएगा माथा, दयाबेन की मां को लेकर सालों से वायरल हो रहा ये झूठ
'तारक मेहता' के इस पुराने एपिसोड को देख घूम जाएगा माथा, दयाबेन की मां को लेकर सालों से वायरल हो रहा ये झूठ
अदनान शेख ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को कहा 'पब्लिक प्रॉपर्टी', तो भड़क उठीं उर्फी जावेद
अदनान शेख ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को कहा 'पब्लिक प्रॉपर्टी', तो भड़क उठीं उर्फी जावेद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget