एक्सप्लोरर

मां की मदद करने के लिए जूते पॉलिश करते थे सनी, 'इंडियन आइडल 11' जीतने से पहले किया बड़ा संघर्ष

सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल सीज़न 11 के विजेता हैं. उन्हें ट्रॉफी के साथ साथ 25 लाख रुपये का ईनाम भी मिला है.इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सनी को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

नई दिल्ली: तीन महीने का लंबा सफर तय करने के बाद सनी हिंदुस्तानी का 'इंडियन आइडल 11' की ट्रॉफी उठाने का ख्वाब पूरा हो गया है. मूल रूप से पंजाब के बठिंडा रहने वाले और बेहद गरीब परिवार से आने वाले सनी हिंदुस्तानी के लिए इस मुकाम तक पहुंचना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन उनके सुरों की ताज़गी और संगीत के लिए उनकी दीवानगी ने उन्हें इंडियन आइडल सीज़न 11 का खिताब दिला दिया. इस सिंगिंग रिएलिटी शो को जीतने के बाद सनी ने अपनी मां के चेहरे पर आए मुस्कान की बात की. अपनी ज़िंदगी बदलने के लिए उन्होंने इंडियन का भी शुक्रिया अदा किया.

सुरों के सरताज कहला रहे सनी हिंदुस्तानी को इस खिताब को अपने हाथ में लेने से पहले बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सनी बेहद कम उम्र से ही गायकी के नज़दीक आ गए थे. लेकिन घर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने कुछ वक्त तक जूते पॉलिश करने का भी काम किया था. 21 साल के सनी छठी कक्षा तक की ही पढ़ाई कर पाए.

 

एक इंटरव्यू में सनी ने इस बात का ज़िक्र किया कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए पैसों की कमी के चलते जूते पॉलिश करने का काम भी किया. सनी ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ उस वक्त काफी कर्ज़ था. पिता की मौजूदगी में ही दो बहनों की शादी हुई थी. शादी के लिए कर्ज़ लिया था, लेकिन कर्ज़ अदा कर पाते उससे पहले ही पिता चल बसे.

सनी ने कहा कि ऐसे वक्त में उन्होंने अपनी मां की मदद करने की कोशिश की. संगीत और गायकी और पढ़ाई-लिखाई छोड़ वो जूते पॉलिश करने लगे. इससे वो 200 से 300 कमा लिया करते थे. लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने अपनी मां से कहा कि वो इस काम को नहीं करेंगे और इंडियन आइडल की तैयारी करेंगे.

गाना कैसे शुरू किया ? सनी ने बताया है कि उनके पिता घर पर मनोरंजन के लिए गाया करते थे. उन्हीं को देखकर सात साल की उम्र से ही सनी ने भी गाना शुरू कर दिया. सनी ने बताया कि वो किसी दरगाह पर जाते थे. वहां वो नुसरत फतेह अली खान का गाना सुनते थे. तभी से वो भी गाने लगे. सनी ने नुसरत फतेह अली खान को ही सुनसुन कर गाना सीखा. उन्होंने ये भी बताया कि गाने से पहली कमाई के तौर पर उन्हें 1500 रुपये मिले थे.

अब इंडियन आइडल जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ साथ 25 लाख रुपये का ईनाम भी मिला है. साथ ही एक गाने का भी कॉन्ट्रैक्ट उनके पास है. हालांकि सनी की आवाज़ का जादू ऐसा है कि बॉलीवुड में भी उनके कई फैन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget